Highlights उत्तर प्रदेश
Husband wife viral news lucknow: लखनऊ पति ने कहा बंदरिया तो पत्नी ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी
1 min read
Husband wife viral news lucknow : पति ने पत्नी को मजाक में कहा बंदरिया, तो पत्नी ने लगाया फांसी का फंदा, चली गई जिंदगी…
Husband wife viral news lucknow tanu Srivastava died sucide case today after 4 years of marriage : अक्सर बातचीत के दौरान हंसी मजाक होना एक आम बात है, लेकिन यह हंसी मजाक कब किस पर कितना भारी पड़ जाए इसका अंदेशा लगा पाना बेहद मुश्किल है। हंसी मजाक कभी कभार लोगो की भावनाओं को इतना आहत कर सकता है कि वो अपनी जान तक दे सकते है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश से सामने आ रहा है, जहां पर एक महिला ने खुद पर हुए मजाक के कारण अपनी जान दे दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Haridwar News: हरिद्वार में बंदर ने बनाया ऐसा ब्लॉग रातों रात हुआ वायरल…
प्राप्त जानकारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ के सआदतगंज लकडमंडी की निवासी तनु सिंह की शादी करीब 4 साल पहले इंदिरानगर तकरोही के निवासी राहुल श्रीवास्तव के साथ हुई थी। दरअसल राहुल और तनु दोनों की लव मैरिज हुई थी। राहुल ऑटो चालक है जो अपनी पत्नी के साथ इंदिरानगर में रह रहा था। बीते बुधवार को राहुल का परिवार सीतापुर से एक रिश्तेदार के घर से लौट कर आया। इस दौरान घर के सभी लोग हंसी मजाक कर रहे थे, तभी राहुल ने मजाक में अपनी पत्नी तनु को बंदरिया का दिया। बंदरिया शब्द तनु को इतना चुभ गया कि वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। परिजनों को लगा कि तनु कुछ देर में सामान्य होकर वापस आ जाएगी ,लेकिन करीब एक घंटा गुजर जाने के बाद भी तनु ना बाहर नही आई और ना ही उसने परिजनों का कुछ जवाब दिया।
तनु ने अपनी जीवन लीला कर दी खत्म
राहुल खाना लेने के लिए बाहर गया हुआ था जब वह कुछ देर बाद घर लौटा तो उसने तनु की बहन अंजलि से कहा कि उसे बुलाकर ले आए। जब अंजलि तनु के कमरे में पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अंजलि ने खिड़की के जरिए कमरे में झांका तो उसके होश उड़ गए क्योंकि तनु कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी जिसे देखकर अंजलि की चीख पुकार मच गई। शोर सुनते ही राहुल और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर तनु को फंदे से नीचे उतारा और मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने तनु को मृत घोषित कर दिया। बताते चले तनु को मॉडलिंग का शौक था जिसे लेकर वह काफी संवेदनशील रहती थी।
