Connect with us
IMPCL news in Hindi: ramnagar mohan Almora ayurvedic pharmaceutical company govt will privatize it uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( IMPCL news in Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / IMPCL Pharma almora: अल्मोड़ा की 47 साल पुरानी दवा कंपनी पर लगेगा ताला निजीकरण को मंजूरी

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

IMPCL Pharma almora: अल्मोड़ा की 47 साल पुरानी दवा कंपनी पर लगेगा ताला निजीकरण को मंजूरी

1 min read

IMPCL news in Hindi: सरकार ने स्काई में फार्मास्यूटिकल्स की आईएमपीसीएल को खरीदने की 121 करोड़ रुपए की बोली को दी मंजूरी, नहीं बच पाई उत्तराखंड की 47 साल पुरानी आयुर्वेदिक दवा कंपनी

IMPCL news in Hindi: ramnagar mohan Almora ayurvedic pharmaceutical company govt will privatize it uttarakhand breaking news today: केंद्र सरकार ने आयुर्वेदिक दवा कंपनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल वित्त मंत्रालय ने यह घोषणा की कि सरकार ने इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड आईएमपीसीएल की रणनीतिक बिक्री को आयुष मंत्रालय के अधीन आईएमपीसीएल मानकीकृत आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के निर्माण और आपूर्ति में लगी हुई है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने नवंबर 2017 में दो चरणों की बोली प्रक्रिया के माध्यम से चुने जाने वाले एक रणनीतिक खरीददार को आईएमपीसीएल की संपूर्ण इक्विटी शेयर आधारित के रणनीतिक विनिवेश के लिए मंजूरी दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: आंधी तूफान का कहर हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ होटलों के शीशे भी टूटे

बता दें केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने आईएमपीसीएल की स्काई मैप पर फार्मास्यूटिकल्स को रणनीतिक बिक्री को वैकल्पिक तंत्र द्वारा अनुमोदित किया था। इसके बाद सीसीईए द्वारा (सशक्त मंत्रियों का एक समूह) जिसमें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री वित्त मंत्री समेत अन्य मंत्री शामिल है, उन्होंने कहा कि लेनदेन दो चरणों वाली खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से कार्य किया गया। इस दौरान एक अंतर मंत्रालय समूह विनिवेशक पर सचिवों ने एक समूह और सशक्त वैकल्पिक तंत्र को शामिल करने की बात कही थी।

सफल बोलीदाता को अवार्ड लेटर जारी (nainital news today) 

इस पर सफल बोलीदाता को अवार्ड लेटर जारी किया गया है, जिसमें डीआईपीएएम के सचिव और आयुष मंत्रालय के सचिव को इस लेनदेन को जल्द पूरा करने के लिए अधिकृत किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने 1 सितंबर 2023 को आईएमपीसीएल की बिक्री के लिए इच्छुक बोली दाताओं से रुचि की अभिव्यक्त करने को कहा है।

नहीं बच पाई उत्तराखंड की 47 साल पुरानी आयुर्वेदिक दवा कंपनी रोजगार का संकट हुआ उत्पन्न (IMPCL news in Hindi) 

बताते चले नैनीताल जिले के रामनगर मोहान स्थित आयुर्वेदिक दवा कंपनी आईएमपीसीएल का विनिवेश होने से लोगों में आक्रोश उत्पन्न है। दवा कंपनी ने 12 जुलाई 1978 को रामनगर की सीमा से लगी अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक की सीमा में स्थापित हुई थी। 2017 में भी आईएमपीसीएल के अभी निवेश की प्रक्रिया हुई थी लेकिन कर्मचारियों ने इसका विरोध जताया था अब अचानक से कई सालों बाद दवा कंपनी का विलेवेश हो गया है, जिस कंपनी में तीन से 400 लोग कार्यरत है जिनमें नियमित संविदा और ठेका कर्मी है जिन पर रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है।

200 करोड़ की सालाना वैल्यू वाली कंपनी को 121 करोड़ में बेचा

आयुर्वेदिक दवा कंपनी में आईएमपीसीएल का विनिवेश होने से लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है, जिनका कहना है कि सरकार रोजगार देने में नाकाम रही है। इतना ही नहीं बल्कि दूसरी ओर सरकारी और अर्ध सरकारी संस्थाओं को बेचने का आरोप भी लगाया गया है। संस्थान सरकार को मुनाफा दे रहा था। इसके बावजूद कंपनी को निजी हाथों में बेच दिया गया है लोगों का कहना है कि उनका संघर्ष बेकार गया। बताया जा रहा है पब्लिक सेक्टर के मुनाफे वाली कंपनी जिसका सालाना वैल्यू 200 करोड़ से ज्यादा है उसे 121 करोड़ में बेच दिया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि रोजगार पर सरकार का ध्यान नहीं है इसलिए छोटे बड़े पब्लिक सेक्टर को सरकार बेच रही है।

यह भी पढ़े :Nainital news today: नैनीताल रामनगर में महिला की गई जिंदगी 3 महीने पहले हुई थी शादी

कर्मचारियों को लगा तगड़ा झटका

आईएमपीसीएल का निजीकरण केवल एक संस्थान का हस्तांतरण नहीं बल्कि कई वर्षों से निर्मित जनविश्वास रोजगार सुरक्षा और सार्वजनिक हित पर गहरा प्रहार है। श्रमिकों का भविष्य स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा आयुर्वेदिक औषधियों की उपलब्धता पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। आईएमपीसीएल दवा कंपनी क्षेत्र की पहचान थी जो लोगों को रोजगार दे रही थी ,लेकिन विनिवेश करने से कर्मचारी स्थानीय लोगों को बड़ा झटका लगा है उनकी मांग है कि इस विनिवेश को निरस्त किया जाए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top