UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news today: नैनीताल रामनगर में महिला की गई जिंदगी 3 महीने पहले हुई थी शादी
1 min read
Nainital news today: रामनगर में नव विवाहिता कि संदिग्ध परिस्थितियों में गई ज़िंदगी, 3 महीने पहले हुई थी शादी…
Nainital news today: women madhu died ramnagar marriage just 3 months ago uttarakhand married women uttarakhand breaking news: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाले खबर सामने आ रही है, जहां पर एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। हैरानी की बात तो यह है कि महिला की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Haldwani News Today: नैनीताल हल्द्वानी के व्यापारी महेन्द्र नौला की लेह लद्दाख में चली गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर चिल्किया गांव निवासी खीम सिंह की शादी कुछ महीने पहले मधु देवी के साथ हुई थी। बीते शुक्रवार को मधु देवी ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जान ले ली। बताया जा रहा है घटना के दौरान घर के अन्य सभी लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे।
मधु ने उठाया खौफनाक कदम ( nainital news today)
मधु जब काफी देर तक परिजनों को दिखाई नहीं दी तो उन्होंने कमरे में जाकर मधु को देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि कमरे में मधु मृत अवस्था में पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधु के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मधु के शव को कब्जे में लिया।
यह भी पढ़े :Bageshwar Postman news: कपकोट बागेश्वर हरियाणा के पोस्टमैन पर मुकदमा वायरल वीडियो से हंगामा
शादी के बाद तीन महीने में ज़िंदगी खत्म ( nainital ramnagar suicide mews today)
बताया जा रहा है कि मधु का विवाह इसी वर्ष 9 फरवरी को हुआ था जिसकी शादी को अभी 3 महीने ही हुए थे। जानकारी के अनुसार मधु का मायका जसपुर क्षेत्र में है। मृतका का भाई बीते गुरुवार को ही उसे ससुराल छोड़कर आया था। बताते चले महिला की शादी हो 7 वर्ष से कम होने के कारण मामले में नियम अनुसार नायब तहसीलदार कुंदन पुरी की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने की कार्यवाही की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
