Connect with us
Indian Airforce bharti 2026: Y Group non technical for airman post govt jobs latest news
Image : सांकेतिक फोटो ( Indian Airforce bharti 2026)

Home / Highlights / Indian Airforce bharti 2026: भारतीय वायुसेना में गुप्र Y के पदों पर निकली एयरमैन भर्ती

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Indian Airforce bharti 2026: भारतीय वायुसेना में गुप्र Y के पदों पर निकली एयरमैन भर्ती

1 min read

Indian Airforce bharti 2026: 1 फरवरी तक चलेंगे एयरमैन भर्ती के लिए आवेदन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Indian Airforce bharti 2026: Y Group non technical for airman post govt jobs latest news: युवाओं के लिए एयर फोर्स से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि उन्हें एयरमैन बनने का मौका दिया जा रहा है। जिसमें भारतीय वायुसेना में अविवाहित और विवाहित पुरुषों के लिए मेडिकल अस्सिटेंट ट्रेड में वैकेंसी निकली है। एयरमैन इनटेक 1 /2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment edcil. Co. In पर शुरू हो चुके हैं। जो भी कैंडिडेट इंडियन एयर फोर्स में भर्ती होना चाहते हैं वो रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर लें।

यह भी पढ़े :Jammu Kashmir army accident doda: जम्मू-कश्मीर डोडा सेना का वाहन खाई में गिरा 10 जवान शहीद

आवेदन की अंतिम तिथि : 1 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि : 30 मार्च 2026/31 मार्च 2026

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा ,फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल आदि

हाइट : 152 सेमी

ग्रुप : ग्रुप y ( नॉन टेक्निकल)

ऑफिशियल वेबसाइट: iafrecruitment.edcil.co.in

रनिंग : 21 से कम उम्र से कैंडिडेट को 1.6 किसी की रनिंग 7 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं 21 से ऊपर डिप्लोमा/बीएससी फॉर्मेसी वालों को 7 मिनट 30 सेकेंड का समय मिलेगा। दौड़ के साथ पुशअप, सिटअप, स्कैट्स भी लगाने होंगे।

एयरफोर्स एयरमैन के लिए योग्यता

कैंडिडेट का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इंग्लिश सब्जेक्ट में भी 50 प्रतिशत मार्क्स हों। दो साल का वोकेशनल कोर्स फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश से करने वाले भी अप्लाई कर सकेंगे।

डिप्लोमा/बीएससी फॉर्मेसी के लिए कैंडिडेट ने इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ 50 प्रतिशत अकों से पास की हो। साथ में डिप्लोमा/बीएससी फॉर्मेसी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से साथ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

आयुसीमा : मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड (10+2) कैंडिडेट की जन्मतिथि 1 जवनरी 2006 से 01 जनवरी 2010 तक होनी चाहिए। वहीं (डिप्लोमा/बीएससी फॉर्मेसी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए (अविवाहित पुरुष) अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2008 तक हुआ हो और विवाहित पुरुषों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2006 तक मान्य होगी (दोनों तिथियों की भी गणना होगी।

ऐसे करें आवेदन

०एयरमैन एंट्री में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  iafrecruitment.edcil.co.in पर जाना होगा।

० इसके बाद अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

०यूजर आईडी और पासवर्ड आपकी ईमेल और एसएमएस पर भेज दी जाती है

०इसके बाद फिर से लॉगइन करें। अब एयरमैन वाले टैब पर जाकर अपनी पर्सनल, एजुकेशनल संबंधित सभी जानकारियां भर दें।
०अपना पासपोर्ट साइज कलरफुल फोटोग्राफ 100 kb से 200 kb में jpg/jpeg फॉर्मेट में अपलोड करें। हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, लाइव फोटो भी अपलोड होगा।
०सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को फाइनली सब्मिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Continue Reading

More in Highlights

To Top