Connect with us
Lalit Prasad Indian boxing coach

Home / देहरादून / उत्तराखंड के कोच ललित प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय बॉक्सिंग टीम ने कजाकिस्तान में जीते 12 मेडल

देहरादून स्पोर्ट्स

उत्तराखंड के कोच ललित प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय बॉक्सिंग टीम ने कजाकिस्तान में जीते 12 मेडल

1 min read

Lalit Prasad Indian boxing coach: कजाकिस्तान के अस्ताना शहर में आयोजित तृतीय एलोर्डा कप में भारतीय बॉक्सिंग टीम ने हासिल किए 12 पदक, जिसमे 2 स्वर्ण पदक समेत दो रजत और आठ कांस्य पदक शामिल है………..

Lalit Prasad Indian boxing coach:  उत्तराखंड के नैनीताल जिले के काठगोदाम निवासी और उत्तराखंड के एकमात्र आइबा थ्री स्टार के कोच ललित प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय बॉक्सिंग टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। जी हां कजाकिस्तान के अस्ताना शहर में आयोजित तृतीय एलोर्डा कप में भारतीय महिला एवं पुरुष वर्ग बॉक्सिंग टीम ने 12 पदक हासिल किए हैं। जिसमे भारत को दो स्वर्ण पदक दो रजत पदक समेत 8 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं।Lalit Prasad Indian boxing coach

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 से 19 मई 2024 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कजाकिस्तान के अस्ताना शहर मे आयोजित तृतीय एलोर्डा कप मे भारत को महिला व पुरुष वर्ग में कुल 12 पदक हासिल हुए है। जिसमें दो स्वर्ण पदक समेत दो रजत पदक और आठ कांस्य पदक शामिल है। बता दें इस प्रतियोगिता मे उत्तराखंड के काठगोदाम के निवासी एकमात्र अइबा थ्री स्टार बॉक्सिंग कोच ललित प्रसाद के दिशा निर्देशन के चलते प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। दरअसल इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के ओलंपिक प्रतियोगिता में चयनित बॉक्सरों ने हिस्सा लिया था। जिसमें भारतीय बॉक्सिंग टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर 12 पदक हासिल किए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एक बेहद खुशी बात यह है कि इसमें उत्तराखंड के भी दो खिलाड़ियों पवन सिंह और कविंद्र सिंह बिष्ट ने भी प्रतिभाग किया था।

यह भी पढ़िए: रूद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट ने चीन में लहराया तिरंगा, ROAD TO UFC के सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह ओलंपिक समेत उत्तराखंड के बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया के साथ- साथ सभी अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर कर कोच एवं विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

भारतीय टीम को हासिल पदक
गोल्ड मेडल

48 किलोग्राम में मीनाक्षी

52 किलोग्राम में निकहत जरीन

सिल्वर मेडल

50 किलोग्राम में अनामिका

60 किलोग्राम में मनीषा

कांस्य पदक बालक वर्ग

48 किलोग्राम में यैफाबा

67 किलोग्राम में अभिषेक यादव

86 किलोग्राम में विशाल

92 किलोग्राम में गौरव चौहान

बालिका वर्ग

63 किलोग्राम में सोनू

66 किलोग्राम में मंजू

70 किलोग्राम में शलाका

81 किलोग्राम में मोनिका

Continue Reading

More in देहरादून

To Top