Connect with us
alt="Saroj Khan died in Mumbai"

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / बॉलीवुड को फिर एक और बड़ा झटका , नहीं रही मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान..

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

बॉलीवुड को फिर एक और बड़ा झटका , नहीं रही मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान..

1 min read

Saroj khan: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुम्बई में निधन, देर रात 1.52 बजे ली अंतिम सांस..

साल 2020 वाकई फिल्म इंडस्ट्री के लिए काला वर्ष साबित हो रहा है। इस वर्ष अब तक 40 से अधिक कलाकार दुनिया को अलविदा कह चुके हैं जिनमें बड़े-बड़े फिल्म अभिनेता/अभिनेत्री भी शामिल हैं। आज फिर बॉलीवुड से एक दुखद खबर आ रही है जहां मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj khan) का मुम्बई में निधन हो गया। बताया गया है शुक्रवार देर रात 1.52 बजे सरोज ने अंतिम सांस ली। उनकी मौत का कारण दिल की गति का रूकना बताया जा रहा है। बता दें कि वे 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई सुप्रसिद्ध कलाकारों को न सिर्फ डांस सिखाया था बल्कि महज 3 साल की उम्र में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना भी शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म नजराना थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की छोटी बच्ची का किरदार निभाया था। बताते चलें कि अभी कुछ दिनों पहले ही सरोज (Saroj khan) सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सरोज के निधन से उनके पारिवारिक सदस्यों सहित उनके प्रशंसकों में भी शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- नेपाल ने अपने एक गाने में कहा ” टनकपुर और अल्मोड़ा भी हमारे है” देखिए विडियो…

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top