Connect with us
alt= "preetam bhartwan song nathuli"

Home / उत्तराखण्ड / जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत ” नथुली ” रिलीज होते ही हुआ हिट

उत्तराखण्ड पहाड़ी गैलरी

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत ” नथुली ” रिलीज होते ही हुआ हिट

1 min read

alt= "preetam bhartwan song nathuli"

पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण जिनकी गायिकी और ढोल दमो की आवाज देश विदेशो में भी गूंजती है। प्रीतम भरतवाण एक ऐसा नाम जिन्होंने अमेरिका में तक लोगो को थिरकने को मजबूर कर दिया, और पहाड़ी संस्कृति को विदेशो के कोने कोने तक पहुँचाया। आज हम बात कर रहे है प्रीतम भरतवाण के नए गढ़वाली गीत ‘नथुली’ की जिसको प्रेस क्लब सभागार में 18 मई को रिलीज किया गया। इस मौके पर इस गीत के गायक भरतवाण ने कहा कि गढ़वाली गीत हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं। इन गीतों में हमारी बोली, हमारी विरासत संरक्षित रहती है। उन्होंने युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति अपनाने और उसे सँजोए रखने का आह्वान किया। चारधाम प्रोडक्शन के बैनर तले इस गीत को यूटूब पर रिलीज करने के तीन दिन में ही 1 लाख हिट्स मिल गए। बता दे की वीडियो निर्देशन सोहन चौहान, कैमरा निर्देशन गोविंद नेगी ने किया है। इस गीत में मुख्य कलाकार अजय सोलंकी और बीना रावत हैं, वही गीत के निर्माता प्रकाश मैठाणी हैं।




नथुली एक प्रणय गीत : यह गीत एक प्रणय गीत है। इस गीत में एक फौजी अपनी मंगेतर को पहाड़ी रीति-रिवाजों के साथ शादी कर जल्द अपने साथ ले जाने के लिए कहता है, और पूरा गीत दोनों प्रेमी युगलो के बीच वार्ता पर ही बनाया गया है। प्रीतम भरतवाण ने गीत को अपने शब्दो में काफी सुंदर तरीके से पिरोया है। इसके साथ ही संगीतकार संजय कुमोला इसके साथ ही के बेहद खूबसूरत संगीत ने गीत में चार चाँद लगा दिए। अगर बात करे अभिनय की तो अजय शोलन्की व वीना रावत ने गीत के हर एक स्टेप को खूबसूरती से अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top