Connect with us
Uttarakhand : new Kumaoni songs tyar myar dagad was released of young singer Mamta Arya and Bhupesh Digari. Mamta Arya news Songs

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / युवा गायिका ममता आर्या और भूपेश दिगारी की जुगलबंदी से बेहद खूबसूरत कुमाऊंनी गीत हुआ रिलीज

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

युवा गायिका ममता आर्या और भूपेश दिगारी की जुगलबंदी से बेहद खूबसूरत कुमाऊंनी गीत हुआ रिलीज

1 min read

Mamta Arya news Songs: गीत हुआ रिलीज, हैरी धपोला एवं दीक्षा तोमक्याल की जोड़ी के शानदार अभिनय ने लगाए चार चांद…

अपने सुमधुर गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली युवा गायिका ममता आर्या का एक और बेहद खूबसूरत कुमाऊंनी गीत ‘त्यर म्यर दगड़’ बीते रोज रिलीज हो गया है। ममता के इस नए गीत में जहां उनके साथ गायक भूपेश दिगारी की बेहतरीन जुगलबंदी सुनने को मिली है वहीं गीत को लोकगायक प्रहलाद मेहरा एवं दिनेश कुमार की खूबसूरत जोड़ी ने अपने शब्दों में लिपिबद्ध किया है।
(Mamta Arya news Songs)
यह भी पढ़ें- Mamta Arya Kumaoni Songs: ममता आर्या का नया गीत रिलीज होते ही छा गया भावना कांडपाल का‌ अभिनय

बता दें कि राजु मांगी द्वारा निर्देशित इस गीत के विडियो में जहां हैरी धपोला एवं दीक्षा तोमक्याल की जोड़ी का बेहद खूबसूरत अभिनय देखने को मिला है वहीं संगीतकार रणजीत सिंह के सुमधुर संगीत ने गीत को और भी अधिक कर्णप्रिय बना दिया है। गीत की रिकोर्डिंग ए प्लस स्टूडियो में की गई है तथा कोरियोग्राफर की भूमिका तरूण ने निभाई है। हमेशा की तरह युवा गायिका ममता आर्या के इस गीत को भी दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। दिगारी म्यूजिक एवं इंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुए इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज एक दिन के भीतर ही इसे 15 हजार से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है।
(Mamta Arya news Songs)

यह भी पढ़ें- Mamta Arya jhoda chachari: ममता आर्या और नंद किशोर पांडे का बेहद खूबसूरत झोड़ा चाचरी गीत रिलीज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top