Connect with us
Janganana 2026 Dehradun news today: Dehradun census duty teacher asha bitten by Pitbull Rottweiler dog bite Janganana 2026 uttarakhand breaking news
Image : social media ( Janganana 2026 Dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Janganana 2026 dehradun news today: देहरादून जनगणना ड्यूटी शिक्षिका को कुत्ते ने काटा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Janganana 2026 dehradun news today: देहरादून जनगणना ड्यूटी शिक्षिका को कुत्ते ने काटा

1 min read

Janganana 2026 Dehradun news today  : जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका पर रॉटविलर ने किया हमला, मची चीख पुकार..

Janganana 2026 Dehradun news today: Dehradun census duty teacher asha bitten by Pitbull Rottweiler dog bite Janganana 2026 uttarakhand breaking news  : उत्तराखंड में पिटबुल रॉटविलर जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्तों के हमले लगातार घातक साबित होते जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ दिल दहला देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है ,जहां पर जनगणना ड्यूटी के दौरान एक सहायक अध्यापिका पर राटविलर कुत्ते ने हमला किया, जिसके कारण शिक्षिका की चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़े :Pithoragarh Bike Accident: पिथौरागढ़ में 40 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के इंदिरा नगर क्षेत्र में मलिक चौक के पास बीते रविवार की शाम करीब 5:00 बजे आशा नाम की सहायक अध्यापिका जनगणना के लिए एक घर में पहुंची। इस दौरान शिक्षिका ने संबंधित मकान पर पहुंचकर गेट खटखटाया और घरवालों को आवाज़ लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उन्होंने हल्का सा गेट खोला ही था कि घर के अंदर मौजूद राटविलर नस्ल के कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार दिया।

रॉटविलर के हमले में घायल हुई शिक्षिका (dehradun news today)

रॉटविलर के हमले से शिक्षिका के दाहिने हाथ पर बुरी तरह से जख्म आए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षिका की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और घर के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने किसी तरह से कुत्ते पर काबू पाया। हालांकि तब तक कुत्ता शिक्षिका को बुरी तरह से कट चुका था।

घर के भीतर खुला था कुत्ता (dehradun dog attack news)

घटना की सूचना के बाद सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद घर के मालिक से कुत्ते के वैक्सीनेशन कार्ड और लाइसेंस की जानकारी मांगी गई। बताया गया है ,कि वैक्सीनेशन कार्ड मे दर्ज टीकाकरण की एंट्रिया काफी पुरानी थी वहीं लाइसेंस होने का दावा किया गया लेकिन वो भी नहीं दिखाया गया। हैरानी की बात तो यह है कि घर के बाहर कुत्ते से संबंधित कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था जबकि भीतर कुत्ता खुला हुआ था।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ ने जताई कड़ी नाराजगी (dehradun news live) India dog attack news

बताते चलें खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालना सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा हैं। घायल शिक्षिका को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया ,जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रावधान किया जाए। रॉटविलर जैसे खतरनाक कुत्ता बिना वैक्सीनेशन और वैध लाइसेंस के कैसे पाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :Pithoragarh missing woman: पिथौरागढ़ से लापता महिला ने कर ली दूसरी शादी पुलिस ने पकड़ा माथा

शिक्षकों की जान को खतरा (dehradun latest news)

संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत का कहना है, कि जब तक शासन प्रशासन सुरक्षा की फुल प्रूफ गारंटी नहीं देता है तब तक इस प्रकार के जोखिम भरे वातावरण में हमारा कोई भी साथी आगे यह काम नहीं करेगा। शिक्षक रविवार को छुट्टी के बावजूद BLO की ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं लेकिन खुद उनकी जान माल पर खतरा मंडरा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top