Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / पहाड़ में जल्द दिखेगा कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम
उत्तराखण्ड बुलेटिन
पहाड़ में जल्द दिखेगा कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम
1 min read
फोटो-जागरण
ऋषिकेश, [दुर्गा नौटियाल]: बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम अब पहाड़ों में भी नजर आएगा। परियोजना के द्वितीय चरण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिलने और भूमि हस्तांतरण के बाद आरवीएनएल (रेल विकास निगम लि.) ने कार्यों को गति देनी शुरू कर दी है। जल्द ही ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल टनल, पुल और स्टेशन निर्माण का कार्य धरातल पर दिखाई देने लगेगा।
पहाड़ पर रेलगाड़ी दौड़ाने की यह स्वप्निल परियोजना धीरे-धीरे आकार लेने लगी है। आरवीएनएल ने इसके लिए दो चरणों में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मांगी थी।
पहले चरण में देहरादून वन प्रभाग व दूसरे चरण में ऋषिकेश से आगे टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों से संबंधित वन प्रभागों के क्षेत्रों में वन भूमि हस्तांतरण की अनुमति शामिल थी। देहरादून वन प्रभाग में तो करीब दो वर्ष पूर्व ही भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी और रेल विकास निगम ने यहां काम भी शुरू कर दिया था।
पहले चरण में देहरादून वन प्रभाग व दूसरे चरण में ऋषिकेश से आगे टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों से संबंधित वन प्रभागों के क्षेत्रों में वन भूमि हस्तांतरण की अनुमति शामिल थी। देहरादून वन प्रभाग में तो करीब दो वर्ष पूर्व ही भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी और रेल विकास निगम ने यहां काम भी शुरू कर दिया था।
ऋषिकेश में परियोजना के पहले न्यू ऋषिकेश स्टेशन सहित श्यामपुर बाईपास मार्ग पर रोड अंडर ब्रिज, देहरादून मार्ग पर रोड ओवर ब्रिज व चंद्रभागा नदी पर स्टील गार्डर ब्रिज भी आकार लेने लगा है। आरवीएनएल के परियोजना निदेशक ओपी मालगुड़ी ने बताया कि ऋषिकेश से आगे के कार्यों के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय बीती 20 फरवरी को हरी झंडी दे चुका है।
निगम को कुल 500.5996 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। इसमें 173.0313 हेक्टेयर भूमि धरातल पर और 327.5683 हेक्टेयर भूमि भूमिगत शामिल है। स्वीकृति के बाद आगे के कुछ कार्यों के लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया पूर्ण भी हो चुकी है।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कुल 18 टनल (सुरंग) बनेंगी। मगर, सुरंगों के निर्माण से पूर्व उनके इनलेट और आउटलेट तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड बनाई जानी हैं। इसके लिए आरवीएनएल ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।
वहीं, बड़ी सुरंगों का काम जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए बीच-बीच में भी सुरंग खोदने का काम किया जाएगा। ऐसे स्थानों तक पहुंचने के लिए एडिट रोड बनाई जा रही हैं। इसके लिए भी निगम जल्द निविदाएं जारी करेगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर बनने वाली 18 सुरंगों के निर्माण कार्य को नौ पैकेज में विभाजित किया गया है।
इसके अलावा सुरंगों के मुहाने तक विद्युत लाइन बिछाने के लिए भी उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन को धन आवंटित कर दिया गया है। एप्रोच व एडिट रोड के अलावा पावर सप्लाई का काम पूरा होने के साथ ही सुरंगों की खुदाई का काम भी शुरू किया जाएगा।
कार्यों में आएगी तेजी
रेल विकास निगम के परियोजना निदेशक ओपी मालगुड़ी के मुताबिक वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से द्वितीय चरण की स्वीकृति मिलने के बाद आगे होने वाले कार्यों में तेजी आ जाएगी। फिलहाल हमें टनल तक पहुंचने के लिए एप्रोच और एडिट रोड की जरूरत है, जिन पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। अन्य कार्यों के लिए भी शीघ्र टेंडर निकाले जाएंगे।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर एक नजर
-कुल लागत 16216.31 करोड़ रुपये
सौजन्य से-(जागरण) https://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-karnprayag-rail-project-will-be-seen-in-hill-area-soon-17742745.html
![]()
You may also like...
Related articles
Uttarakhand news: उत्तराखंड सचिवालय में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर की गई जिंदगी
1 min read Dehradun news hindi: सचिवालय मे एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के…
Read More
Uttarakhand News: हल्द्वानी में फौजी की शर्मनाक करतूत, पत्नी समेत बच्चे पर किया दरांती से हमला….
1 min read Haldwani news hindi : नशे मे धुत पूर्व फौजी ने पत्नी के सिर पर किया दरांती से…
Read More
Dehradun missing girl student news: देहरादून लापता 12वीं कक्षा की छात्रा का कोई सुराग नहीं
1 min read Dehradun live news today : स्कूटर से स्कूल जाने के लिए निकली कक्षा 12वीं की छात्रा 5…
Read More
Uttarakhand News: शादी समारोह से लौट रहे दंपति की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त गई जिंदगी
1 min read Haldwaniv Scooty accident news :शादी समारोह से लौट रहे दंपति की स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी ने तोड़ा…
Read More
Uttarakhand News: उत्तराखंड में दरिंदगी की हदें पार, 11 महीने की बछिया के साथ कुकर्म….
1 min read Nainital News Live : गौशाला में बंधी 11 महीने की बछिया के साथ दरिंदगी, छत से लटकाया…
Read More
उत्तराखंड: अनिवार्य रूप से करवाना होगा शादी का पंजीकरण नहीं तो लगेगा जुर्माना जानें प्रकिया..
1 min read Uttarakhand Marriage Registration UCC: 2010 के बाद हुई है शादी तो पंजीकरण करवाना ना भूलें, वरना भरना…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
