Connect with us
Kathua terrorist attack encounter
फोटो सोशल मीडिया

Home / Uttarakhand Martyr / कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के पांच जवान शहीद, देश प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के पांच जवान शहीद, देश प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Kathua terrorist attack encounter: जम्मू कश्मीर के कठुआ आतंकी हमले मे उत्तराखंड के पांच जवानों ने दिया सर्वोच्च बलिदान, परिवार में मचा कोहराम, देश में गुस्से और आक्रोश के साथ ही शोक की लहर……

Kathua terrorist attack encounter: जम्मू कश्मीर के कठुआ से समूचे उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां बीते सोमवार को हुए आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूत शहीद हो गए हैं ‌। शहीद जवानों की पहचान जेसीओ (नायब सूबेदार) अनंत सिंह, हेड कांस्टेबल- कमल सिंह, राइफलमैन अनुज सिंह, नायक विनोद कुमार और राइफलमैन आदर्श नेगी के रूप में हुई है। शहीद जवानों में से दो पौड़ी गढ़वाल, दो टिहरी गढ़वाल एवं एक रूद्रप्रयाग जिले के रहने वाले थे। जिनमें  सूबेदार आनंद सिंह ,रूद्रप्रयाग, अनुज नेगी और हवलदार कमल सिंह, पौड़ी गढ़वाल और नायक विनोद सिंह तथा आदर्श नेगी टिहरी गढ़वाल निवासी थे

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड का लाल जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में शहीद 26 वर्ष की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

Kathua attack uttarakhand martyr: बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को  कठुआ (Kathua Encounter) जिले से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव जब 22 गढ़वाल राइफल्स सेना का वाहन इलाके में गश्त पर था जिसमें 10 जवान सवार थे तभी आतंकियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया इसके बाद सेना के वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की जिसके कारण उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए जबकि पांच जवान घायल हुए हैं। जवानों के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे देश सहित प्रदेश में भी शोक की लहर है। वहीं लोगों में आतंकवादियों के खिलाफ भयानक आक्रोश बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद भूपेंद्र सिंह नेगी, पार्थिव शरीर देखकर पत्नी हुई बेसुध

टिहरी के रहने वाले थे आदर्श नेगी:-

उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय आदर्श नेगी पुत्र दलबीर सिंह नेगी जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हैं। शहीद आदर्श नेगी के पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। आदर्श ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से उत्तीर्ण की थी इसके पश्चात 2019 मे वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए इस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। Kathua Encounter jammu kashmir 
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जवान कीरत सिंह रावत शहीद, पहाड़ में चल रही थी शादी की तैयारियां….

रुद्रप्रयाग निवासी थे नायब सूबेदार आनंद सिंह:-

जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हुए हैं जिनमें से एक रुद्रप्रयाग जिले के कांडाखाल के निवासी 41 वर्षीय आनंद सिंह रावत भी थे। जो भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। उनकी शहादत की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसरा हुआ है। शहीद आनंद सिंह का परिवार देहरादून में रहता है जबकि उनकी माँ और भाई गांव में रहते हैं। Kathua Encounter uttarakhand saheed 

पौड़ी के हवलदार कमल सिंह और अनुज नेगी हुए शहीद:

पौड़ी जिले के लैंसडाउन तहसील के पापरी गांव निवासी हवलदार कमल सिंह पुत्र स्वर्गीय केसर सिंह भी कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए हैं इसके अलावा पौड़ी जिले के रिखणीख़ाल डोबरिया गांव से ताल्लुक रखने वाले राइफलमैन अनुज नेगी पुत्र भारत सिंह भी कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए हैं।

टिहरी के विनोद सिंह हुए शहीद:-

टिहरी गढ़वाल जिले के जाखणीधार तालुक के चौंद जसपुर गांव के रहने वाले 33 वर्षीय नायक विनोद सिंह भी कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए हैं। शहीद विनोद सिंह का परिवार वर्तमान मे देहरादून के भनियावाला में रहता है। शहीद विनोद सिंह डेढ़ महा पूर्व घर आए थे। जहां पर वह अपनी पत्नी नीमा देवी और माता शशि देवी समेत अपने चार वर्षीय पुत्र और तीन माह की बेटी से मिले थे। विनोद सिंह तीन बहनों के इकलौते भाई थे जिनकी शादी 8 साल पहले हुई थी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top