Connect with us
उत्तराखण्ड के मेजर चित्रेश बिष्ट जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आईईडी ब्लास्ट में हुए शहीद, घर पर मचा कोहराम

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / उत्तराखण्ड के मेजर चित्रेश बिष्ट जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आईईडी ब्लास्ट में हुए शहीद, घर पर मचा कोहराम

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

उत्तराखण्ड के मेजर चित्रेश बिष्ट जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आईईडी ब्लास्ट में हुए शहीद, घर पर मचा कोहराम

1 min read

उत्तराखण्ड के मेजर चित्रेश बिष्ट जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आईईडी ब्लास्ट में हुए शहीद, घर पर मचा कोहरामजहाँ एक ओर पूरा देश पुलवामा आतंकी हमले से आक्रोशित है , और देश में शोक की लहर है। वही उत्तराखण्ड ने जम्मू कश्मीर के राजोरी जिले में अपना एक और लाल खो दिया है। जिस बेटे की घर पर शादी की तैयारियाँ चल रही थी , उसके अचानक शहादत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। परिजनों को पड़ोसी और रिस्तेदार ढाढ़स बधा रहे है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर शनिवार को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से बिछाई गई आईईडी को डिफ्यूज करते समय हुए विस्फोट में सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए। उनके साथ ही एक जवान के घायल होने की पुष्टि भी हुई है।  मेजर चित्रेश बिष्ट का  देहरादून की नेहरू कॉलोनी में  निवास है।






सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के लाम झंगड़ इलाके के सरैया क्षेत्र में आईडी का पता चलने के बाद सेना की ओर से इसे डिफ्यूज किया जा रहा था। बताते हैं कि तीन आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर लिया गया था, लेकिन चौथे आईईडी को डिफ्यूज करते समय इसमें ब्लास्ट हो गया। चित्रेश बिष्ट इंजीनियरिंग विभाग में मेजर के पद पर कार्यरत थे , जो की इस ब्लास्ट में शहीद हो गए। वह 21जीआर में तैनात थे। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सेना के अन्य अधिकारी व जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया।  जानकारी के मुताबिक अगले माह मार्च में वह विवाह बंधन में बंधने वाले थे, इस दुखद खबर से परिवार में शादी की तैयारियों की खुशी मातम में बदल गयी।  इसके साथ ही  शहीद चित्रेश के पिता उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे,  जो दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं।




Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top