Connect with us
Momos viral news today 7th student sold jewelry worth 85 lakh rupees to eat momo in Deoria, Uttar Pradesh breaking live update
Image : सांकेतिक फोटो ( Momos viral news today)

Home / Highlights / Momos viral news today: सातवीं कक्षा के छात्र ने मोमो खाने को बेच डाले 85 लाख के गहने

Highlights उत्तर प्रदेश

Momos viral news today: सातवीं कक्षा के छात्र ने मोमो खाने को बेच डाले 85 लाख के गहने

1 min read

Momos viral news today  : जुबां पर चढ़ा मोमो का स्वाद, सातवीं कक्षा के छात्र ने बेचे 85 लाख रुपये के गहने , गहने से कीमती हुए मोमो …

Momos viral news today 7th student sold jewelry worth 85 lakh rupees to eat momo in Deoria, Uttar Pradesh breaking live update  : मोमो, चाऊमीन स्प्रिंग रोल जैसे जंक फूड का स्वाद बच्चों की जुबान पर कुछ इस तरह से चढ चुका है, कि वो अब घर के पौष्टिक भोजन को देखकर मुंह बनाने लगे है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश से सामने आ रहा है, जहां पर एक बच्चे ने मोमो खाने की लत मे 85 लाख रुपए की ज्वेलरी ठेले वालो को दे दी।

यह भी पढ़े :Haldwani news: हल्द्वानी में मोमो खाने से गई MBPG कालेज की छात्रा मीनू की जिंदगी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया के रामपुरकारखाना के भवानपुर तिवारी गांव के निवासी विमलेश मिश्र वाराणसी में एक मंदिर के पुजारी है। दरअसल विमलेश ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 7 में अध्यनरत है जो मोमो खाने का शौकीन है। विमलेश ने आरोप लगाया कि देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर तीन युवक मोमो की दुकान लगाते हैं और उन्होंने उनके बेटे को बहलाकर उससे घर के सभी जेवरात ले लिए। इतना ही नहीं बल्कि इसकी तहरीर उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी।

मोमो खाने के लिए बेच डाले 85 लाख रुपये के गहने ( uttarpardesh news today)

विमलेश ने आरोप लगाया कि उनके लड़के ने उनका और उनकी बहन का घर में रखा करीब 85 लाख रुपए का जेवर लाकर मोमो बेचने वाले तीन युवकों को दे दिया। जब विमलेश की बहन जेवर मांगने के लिए आई तो अलमारी खोलते ही उनके होश उड़ गए क्योंकि अलमारी में रखें सभी जेवर गायब थे। शक होने पर बच्चे से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने मोमो खाने के लिए सोने चांदी के जेवर हुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा दो मोमो विक्रेताओं को हिरासत में लिया गया है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top