UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Ramnagar Breaking News: रामनगर में कूड़ा गाड़ी की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
1 min read
Ramnagar Breaking News: कूड़ा वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की गई जिंदगी, परिजनो मे मचा कोहराम
Ramnagar Breaking News garbage truck accident: uttarakhand news: सड़क और गलियों पर रोज़ गुजरने वाला कूड़ा वाहन इस बार एक परिवार की जिंदगी पर भारी पड़ गया जी हां ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है ,जहां पर कूड़ा वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Bhiwadi fire accident today: भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में आग, 7 जिंदा जले कई गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर के गांव पूछडी बिहारी टप्पर क्षेत्र की निवासी 6 वर्षीय आलिया अपने गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रही थी। तभी इस दौरान बीते बुधवार को तेज गति से आया कूड़ा वाहन बच्ची को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों ने बताया कि वाहन चालक नाबालिक था जो लापरवाही से वाहन चला रहा था। ये हादसा इतना गंभीर था की बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कूड़ा वाहन चालक की लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम ( Ramnagar accident news today)
मृतका अपनी नानी और मामा के साथ रह रही थी। इस हृदय विदारक घटना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जैसे ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार करते हुए घटना का विरोध किया। इतना ही नहीं बल्कि कई लोग पुलिस वाहन के आगे खड़े हो गए जिन्होंने वाहन को जाने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले आरोपी चालक और वाहन को पकड़कर कार्रवाई की जाए उसके बाद ही शव को ले जाया जाए।
