Connect with us
Nainital car Accident today: 5 died in car fell into ditch bhowali road Accident uttarakhand breaking news today accident news today
Image : social media ( Nainital car Accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Nainital car Accident today: नैनीताल में भीषण हादसा खाई में गिरी कार 5 की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Nainital car Accident today: नैनीताल में भीषण हादसा खाई में गिरी कार 5 की मौत

1 min read

Nainital car Accident today bhowali road Accident today nainital breaking news: नैनीताल में भीषण हादसा भवाली रोड में खाई में समाई कार, 5 की मौके पर ही मौत

Nainital car Accident today: 5 died in car fell into ditch bhowali road Accident uttarakhand breaking news today accident news today उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां अभी-अभी एक भयावह सड़क हादसा घटित हो गया है। बताया जा रहा है कि यह भीषण सड़क हादसा भवाली बाईपास के पास उस समय घटित हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में 2 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े :Nepali in uttarakhand land sale: उत्तराखण्ड में जमीन खरीद रहे नेपाली हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा गुरुवार को दोपहर करीब 2:15 बजे सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड पर उस समय घटित हुआ जब भवाली स्थित ढैला गांव से 500 मीटर पहले एक उत्तर प्रदेश नंबर की एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जो अभी भी जारी है। दुर्घटनाग्रस्त कार लखनऊ के पर्यटकों की बताई जा रही है। इस भीषण हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताते हुए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मृतकों के नाम

भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
रवी पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

उत्तराखंड के रहने वाले थे हादसे के शिकार हुए लोग

एसएसपी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों में से चार एक ही परिवार के सदस्य थे, जो मूल रूप से ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा के रहने वाले थे। परिवार लंबे समय से लखनऊ में रह रहा था और नैनीताल घूमने आया हुआ था। हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top