उत्तराखण्ड नैनीताल
नैनीताल: DM वंदना ने दो दिन आंगनबाड़ी केंद्रों और एक दिन स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
1 min read
DM Vandana Chauhan order: डीएम वंदना चौहान ने कैसी धाम मेले के दौरान 13 से 16 जून तक आंगनवाड़ी केंद्र तथा 15 जून को स्कूल बंद करने के दिए निर्देश
गौरतलब हो कि 15 जून को कैंची धाम में होने वाले बाबा नीम करोली महाराज के मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। वही इन तैयारियों का जायजा डीएम वंदना चौहान ने स्वंय लिया है। बता दे कि डीएम वंदना ने नैनीताल बैंड से सैनिटोरियम होते हुए कैंची धाम तक नवनिर्मित बाईपास सड़क, पार्किंग सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण करके उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बताते चले कि डीएम ने अधिशासी अभियन्ता संजय कुमार पांडेय को सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए 12 जून तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगमी 15 जून को अधिकारी यातायात, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पार्किंग, मोबाइल शौचालय, सुरक्षा व्यवस्थाओं का भली-भांति जायजा ले तथा सभी कार्यो को पूर्ण कर सुनिश्चित करें ।जिससे मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना बने।(DM Vandana Chauhan order)
वही डीएम द्वारा मेले के दौरान भवाली से खैरना तक के मार्ग के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 13 से 16 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में आने वाले स्कूलों को भी को मेले के दिन यानी 15 जून) बंद रखने हेतु कार्यवाही के निर्देश भी दिए है। भीमताल से भवाली तक यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। DM वंदना ने पुलिस, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग को भीमताल से भवाली, सड़क मार्ग के दोनों ओर अवस्थित ढंग से खड़े वाहनो, रेडी ढैली, मलवा, जिनसे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही हो उन्हें भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
