Connect with us
Nainital news today: Betalghat Balam Singh suicide case family members made serious allegations against police uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Nainital news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news today: नैनीताल युवक ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news today: नैनीताल युवक ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप

1 min read

Nainital news today: Nainital Suicide Case | Uttarakhand Breaking News | Police Action Controversy:

Nainital news today: Betalghat Balam Singh bisht suicide case family members made serious allegations against police uttarakhand breaking news today: Nainital News Today | Betalghat Suicide Case | Uttarakhand Breaking News उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जबकि परिजन इस कदम के पीछे पुलिस कार्रवाई को वजह बता रहे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand missing woman: रूद्रपुर 25 मार्च से महिला लापता मासूम बच्ची को भी ले ग‌ई साथ

Betalghat Lohali Village Incident | Poison Consumption Case | Rural Uttarakhand News

घटना बेतालघाट के लोहाली गांव की है। मृतक की पहचान बालम सिंह बिष्ट (40) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम पुलिस द्वारा शांति भंग की कार्रवाई के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था और देर रात घर पहुंचने के बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

Police Action News | Challan Case Uttarakhand | Law and Order Update

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे से उसे अन्य युवकों के साथ हिरासत में लेकर खैरना चौकी पहुंचाया था। यहां उसका शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया। पुलिस के अनुसार, वह नशे की हालत में हंगामा कर रहा था, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Board 12th topper 2026: टैक्सी चालक की बेटियां बनीं टॉपर गीतिका वंशिका ने किया कमाल

Family Allegations | Police Harassment Claim | Investigation News

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की इस कार्रवाई से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों के मुताबिक सोमवार को बालम सिंह गरमपानी क्षेत्र में वीडियो बना रहा था, तभी किसी बात को लेकर उसकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस उसे खैरना चौकी ले गई, जहां उस पर शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए चालान कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि चौकी में रहने के दौरान उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया और कथित तौर पर मारपीट भी हुई, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया और उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा भी किया और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पैनल से जांच कराने की मांग की, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया।

Postmortem Panel | Haldwani Hospital Update | Legal Procedure News

शव को आगे की जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया है, जहां पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर बनी हुई है, ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal news today: पौड़ी में मिली प्राचीन गुफा, हैरत में लोग pauri Garhwal cave

Police Statement | Uttarakhand Crime News | Official Response

मामले में पुलिस ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई थी। जगदीश चंद्र के अनुसार, घटना की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top