UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital News: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष केस में बड़ा ट्विस्ट, पहली शिकायतकर्ता भी बनी आरोपी
1 min read
Bhowali News Today: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे मामले में सामने आया नया मोड़, पूर्व पीड़िता निकली आरोपी की सहयोगी
Nainital news today: Bhowali Naresh Pandey Case: Former Victim Arrested for Allegedly Assisting in Rape: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे बीते दो माह से चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल उनके चर्चा में रहने का विषय कोई विशेष उपलब्धि नहीं बल्कि एक युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। इस पूरे मामले में एक और पीड़िता के सामने आने के बाद अब एक और नया मोड़ आ गया है। नई पीड़िता ने पुरानी शिकायतकर्ता युवती पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुरानी युवती पर नई शिकायतकर्ता पीड़िता का कहना है कि उसे बहला फुसलाकर होटल तक ले जाने में नरेश पांडे का साथ युवती ने खुद दिया था।
यह भी पढ़े :Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में युवती से अश्लील हरकत, आरोपी सफाईकर्मी हुआ निलंबित
बता दें नैनीताल जिले के भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज किया। इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब पूर्व शिकायतकर्ता युवती को भी आरोपित बनाया गया। मुकदमे में दुष्कर्म में सहयोग करने की धारा में बढ़ोतरी कर आरोपित युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायालय पेश करने की तैयारी है। बताते चलें 2 महीने पहले नैनीताल शहर के एक शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की लेकिन पीड़िता ने बार-बार अपने बयान बदले जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
आरोपी की सहयोगी निकली पूर्व शिकायतकर्ता (nainital naresh pandey case update)
अब कुछ दिन पूर्व मामले में एक और अन्य पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर नरेश पांडे पर जबरन उसका दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप लगाए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश पांडे को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि पीड़िता ने मामले की पहली शिकायतकर्ता पर भी दुष्कर्म में नरेश पांडे का सहयोग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती ने पढ़ाई के दौरान उससे दोस्ती कर नजदीकी बढाई और बहला फुसलाकर उसे हल्द्वानी स्थित एक होटल में ले गई जहां उसके साथ नरेश पांडे ने जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने पुराने मुकदमे में पूर्व शिकायतकर्ता के विरुद्ध बलात्कार में सहयोग करने की धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपित युवती को गिरफ्तार किया है जिसे मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय पेश करने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़े :Badrinath Highway News बद्रीनाथ हाईवे तीनधारा और फरासू के पास हाईवे बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस तो नरेश पांडे करने लगा ड्रामे
गौर हो बीते दिन जब भवाली व्यापार अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस प्रशासन की टीम कहलक्वीरा स्थित आवास में पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने फेसबुक पर लाइव आकर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं बल्कि हिरासत मे लिए जाने से ठीक पहले आरोपी ने बॉडी वॉश घटक लिया था इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर आरोपी नरेश पांडे को बीडी पांडे और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया था ,जहां उपचार के बाद पुलिस उसे नैनीताल लाई। आरोपी नरेश पांडे की भी कोर्ट में पेशी की तैयारी चल रही है।
