Connect with us
Uttarakhand News Today: Chamoli Police Rescue Missing Bihar Youth Atul from Ghangaria Hemkund Sahib
Image : social media ( Chamoli news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: घर छोड़कर उत्तराखंड पहुंचे बिहार के युवक को चमोली पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand: घर छोड़कर उत्तराखंड पहुंचे बिहार के युवक को चमोली पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला

1 min read

|Chamoli News Today|घर नहीं लौटने की बात कहकर मोबाइल किया बंद, चमोली पुलिस ने घांघरिया से सकुशल ढूंढ निकाला बिहार का युवक

|Chamoli News Today| Hemkund Sahib News| Ghangaria Police| चमोली पुलिस की सतर्कता से बिहार के एक 26 वर्षीय युवक को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। युवक घर से नाराज होकर उत्तराखंड चला आया था। उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि वह अब घर वापस नहीं लौटेगा। इसके बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर दिया, जिससे परिजन घबरा गए और तुरंत पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही चमोली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवक को हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते प्रवक्ता भर्ती परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन

पिता की सूचना पर तुरंत सक्रिय हुई पुलिस (Chamoli Police Action)

पुलिस के अनुसार बिहार के पटना निवासी रवि शंकर सिंह ने फोन पर जानकारी दी कि उनका 26 वर्षीय पुत्र अतुल आनंद घर से नाराज होकर चला गया है। घर छोड़ने के बाद उसने अपने पिता से बात करते हुए कहा कि वह उत्तराखंड में है और अब वापस घर नहीं आएगा। बातचीत के दौरान उसकी बातें सुनकर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।

घांघरिया में मिली अंतिम लोकेशन (Ghangaria Search Operation)

परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक की अंतिम मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जो घांघरिया क्षेत्र में मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में ही इलाके के होटल, गेस्ट हाउस और अन्य ठहरने के स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।

होटल में मिला युवक, परिजनों ने ली राहत की सांस (Hemkund Base Camp News)

लगातार खोजबीन के दौरान पुलिस ने एक होटल से अतुल आनंद को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर छोड़कर उत्तराखंड आ गया था। उसके सुरक्षित मिलने की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार ने चमोली पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का केस, हिरासत में

समय रहते कार्रवाई से टली अनहोनी (Uttarakhand Police)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण युवक को सुरक्षित खोज लिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि परिवार का कोई सदस्य अचानक लापता हो जाए या संदिग्ध परिस्थिति में घर छोड़ दे तो बिना देर किए पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top