Connect with us
Nainital news today: Nainital nagar palika assistant deepak arya suicide case uttarakhand breaking today.
Image : social media ( Nainital news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news today: नैनीताल सरकारी अनुसेवक ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी संतान ना होने से था निराश

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news today: नैनीताल सरकारी अनुसेवक ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी संतान ना होने से था निराश

1 min read

Nainital news today: औलाद की आस में बुझ गया एक घर का दीपक, युवक ने आत्मघाती कदम उठाकर खत्म कर दी अपनी जिंदगी..

Nainital news today: Nainital nagar palika assistant deepak arya suicide case uttarakhand breaking news live today.: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक युवक ने 7 वर्षों से संतान सुख का इंतजार किया। इतना ही नहीं वैवाहिक जीवन में बढ़ती दूरियां और मानसिक तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़े :Badrinath highway accident: जैसलमेर के श्रृद्धालुओं की कार अलकनंदा में समाई 4 की मौत 3 लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के तल्लीताल हरिनगर निवासी 32 वर्षीय दीपक आर्या नगर पालिका में अनुवेसक के पद पर कार्यरत था। दीपक का विवाह 7 साल पहले हुआ था, लेकिन बच्चे नहीं होने के कारण उसका 3 वर्षों से अपनी पत्नी से रिश्ता भी ठीक नहीं चल रहा था। दीपक बच्चा ना होने और पत्नी से रिश्ता खराब होने के कारण मानसिक तनाव में आ गया था जो शराब (नशे) का आदी हो गया था। इतना ही नहीं बल्कि दीपक 5 -6 दिनों से कार्यालय से भी अनुपस्थित चल रहा था। बीते मंगलवार को परिवार के अन्य लोग जब अपने कामों में व्यस्त थे तो उस दौरान दीपक ने कमरे की छत में रस्सी लटकाकर फंदा बनाया और उस पर झूलकर अपना जीवन समाप्त कर लिया।

दीपक ने खत्म कर दी अपनी ज़िंदगी ( nainital suicide news today)

दीपक को फांसी के फंदे पर झूलता देख उसके परिजनों की चीख पुकार मच गई। चीख सुनते ही पड़ोसी भी मौके पर घटनास्थल पहुंचे, जिन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दीपक को फंदे से नीचे उतारकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :UKPSC PCS Result: अल्मोड़ा की रितु बिष्ट ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा वित्त विभाग में चयनित

दीपक को खोने के बाद से सदमे में माँ ( nainital news today)

बताया जा रहा है दीपक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था जो अपने परिवार के साथ रहता था। दीपक उसका छोटा भाई और सबसे छोटी बहन सभी शादीशुदा है जबकि दीपक की मां एक सरकारी स्कूल में भोजन माता का काम करती हैं। दीपक के पिता पहले ही इस दुनिया को छोड़कर जा चुके है, अब बेटे को खोने के बाद से दीपक की माँ गहरे सदमे में है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top