Connect with us
Uttarakhand news: Almora Bhikiyasain Ritu Bisht Cracks UKPSC pcs Exam, Selected in Finance Department
Image : Devbhoomi darshan ( UKPSC PCS Result 2026)

Home / ALMORA NEWS / UKPSC PCS Result: अल्मोड़ा की रितु बिष्ट ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा वित्त विभाग में चयनित

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

UKPSC PCS Result: अल्मोड़ा की रितु बिष्ट ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा वित्त विभाग में चयनित

1 min read

UKPSC PCS Result 2026|| almora Ritu bisht got selected for finance department|| भिकियासैंण की बेटी रितु बिष्ट ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, UKPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर वित्त विभाग में चयन

UKPSC PCS Result 2026|| almora Ritu bisht got selected for finance department| : उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र से एक गर्व भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी रितु बिष्ट ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024’ उत्तीर्ण कर वित्त विभाग में चयन प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। रितु बिष्ट, भिकियासैंण निवासी दरवान सिंह बिष्ट और मीना बिष्ट की सुपुत्री हैं। उनके पिता दरवान सिंह बिष्ट स्थानीय स्तर पर प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं और भिकियासैंण स्थित नर्सिंग बैंक्वेट हॉल का संचालन करते हैं।

यह भी पढ़े :बधाई: रुद्रप्रयाग के समीरण भट्ट ने उत्तीर्ण की PCS परीक्षा पुलिस उपाधीक्षक DSP पद पर चयनित

(मेहनत, संघर्ष और सफलता से पाया मुकाम ||Ritu Bisht Almora||

रितु बिष्ट की सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भिकियासैंण के विद्यालयों में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने अल्मोड़ा में प्राप्त की। पहाड़ के एक छोटे से क्षेत्र से निकलकर प्रतियोगी परीक्षाओं के कठिन सफर को पार करना आसान नहीं होता, लेकिन रितु ने अपने लक्ष्य पर निरंतर फोकस बनाए रखा और अंततः सफलता हासिल कर ली। उनकी यह उपलब्धि आज उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।

यह भी पढ़े :UBSE 12th topper 2026: 12वीं में ऋषिकेश के आर्यन बने सेकंड उत्तराखण्ड टापर पिता है मोटर मैकेनिक

(युवाओं के लिए प्रेरणा | Inspiration Story Ritu bisht almora)

रितु बिष्ट की सफलता केवल उनके परिवार की खुशी नहीं है, बल्कि पूरे भिकियासैंण और अल्मोड़ा जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। देवभूमि की इस होनहार बेटी को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top