Connect with us
Nainital News Today: Police personnel attacked and uniforms torn at Bhujiaghat case registered against 13 individuals.
सांकेतिक फोटो Nainital News Today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital News Today: नैनीताल के भुजियाघाट में पुलिसकर्मियों पर हमला वर्दी फाड़ी मुकदमा दर्ज

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital News Today: नैनीताल के भुजियाघाट में पुलिसकर्मियों पर हमला वर्दी फाड़ी मुकदमा दर्ज

1 min read

Nainital news today nainital breaking news today kathgodam jyolikot news live nainital police news today नैनीताल में पुलिस टीम पर हमला, होटल विवाद के बाद भुजियाघाट में बवाल; पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ी

Nainital News Today: Police personnel attacked and uniforms torn at Bhujiaghat case registered against 13 individuals: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां भुजियाघाट क्षेत्र में शनिवार रात कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली वारदात घटित हो गई। होटल में भोजन करने के बाद भुगतान को लेकर शुरू हुए विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ कुछ युवकों ने न केवल हाथापाई की, बल्कि एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस ने पांच नामजद और आठ अज्ञात समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

होटल विवाद से शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम (bhujiyaghat nainital news Restaurant Payment Dispute)

पुलिस के अनुसार शनिवार रात भुजियाघाट चौकी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी और पीआरडी जवान तैनात थे। इसी दौरान सूचना मिली कि लाल रंग की कार में सवार कुछ युवक एक रेस्टोरेंट में भोजन करने के बाद कथित तौर पर बिना भुगतान किए वहां से निकल गए हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट और हंगामा शुरू हो गया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

वाहन रोकते ही पुलिस टीम पर टूट पड़े आरोपी (nainital news hindi Attack on Police)

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम संबंधित वाहन के ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, आरोप है कि उसमें सवार 10 से 15 युवक पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ डाली।

सूचना देने वाले को बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी, दी गई जान से मारने की धमकी (nainital Police Assault Case)

पुलिस का कहना है कि जब टीम सूचना देने वाले व्यक्ति को सुरक्षित चौकी ले जाने लगी तो आरोपियों ने रास्ता रोककर हंगामा किया और जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ने पर आसपास के स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से वाहन लेकर फरार हो गए।

13 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा (nainital police news FIR Registered)

भुजियाघाट चौकी में तैनात कांस्टेबल राजेंद्र कुमार जोशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भुजियाघाट निवासी कुबेर जीना, हर्षित जीना, कौशल जीना, मनीष खाती और हिमांशु बिष्ट समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की 115(2), 121(1), 121 (2), 126(2), 191(2), 221, 3(5), 351(3) और 352 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की तलाश, सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे (Police Investigation)

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। नामजद आरोपियों और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तकनीकी माध्यमों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर पुलिस टीम के साथ हुई इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- चमोली में पोस्टमैन की बड़ी लापरवाही: लोगों तक पहुंचाने के बजाय घर में छिपा दी सैकड़ों डाक, जांच शुरू

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top