Connect with us
Uttarakhand news Chamoli Post Office Tharali tungeshwar Postman Kept Hundreds of Letters at Home
Image : सांकेतिक फोटो ( Chamoli post office news )

Home / UTTARAKHAND NEWS / चमोली में पोस्टमैन की बड़ी लापरवाही: लोगों तक पहुंचाने के बजाय घर में छिपा दी सैकड़ों डाक, जांच शुरू

UTTARAKHAND NEWS चमोली

चमोली में पोस्टमैन की बड़ी लापरवाही: लोगों तक पहुंचाने के बजाय घर में छिपा दी सैकड़ों डाक, जांच शुरू

1 min read

Uttarakhand news Chamoli Post Office Tharali tungeshwar Postman Kept Hundreds of Letters at Home : पोस्टमैन की लापरवाही का मामला फिर उजागर, डाक बांटने की जगह घर में छिपा दी सैकडों डाक…

Uttarakhand news Chamoli Post Office Tharali tungeshwar Postman Kept Hundreds of Letters at Home: उत्तराखंड में पोस्टमैन की लापरवाही के मामले लगातार उजागर होते जा रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश के डाक घर सवालों के घेरे में पड चुके हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला चमोली जिले से सामने आ रहा हैं, जहाँ पर डाकघर में डाक बाँटने के बजाय कर्मचारी ने सारी डाक बोरियों में भरकर घर में छिपा दी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर में दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या….

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के थराली तुंगेश्वर डाकघर में लगे हरियाणा के निवासी एक डाक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगा है। लोगों का कहना है कि पंजीकृत डाक रजिस्टर्ड पोस्ट आधार कार्ड पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सरकारी नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेजों को उसने सही पतों पर नही बाँटा। इतना ही नहीं बल्कि उसने पोस्ट बांटने की बजाय निजी आवास में बोरियों भरकर रख दी। जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ तो मामले की उच्च स्तरीय जांच बैठी जिसमें दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

सड़क पर पड़ी मिली डाक ( chamoli news today)

बताते चलें इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय मीडिया से जुड़े विनोद पांडे को अपनी बेटी का आधार कार्ड अचानक डाकघर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क में गिरा मिला। विनोद ने बताया कि उनकी बेटी का आधार कार्ड डाक के माध्यम से आना था लेकिन वह उन्हें लावारिस हालत में सड़क पर मिला। जब वे स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे तो पोस्टमैन के किराए के कमरे में कई बोरियों देखकर हैरान रह गए ,क्योंकि वहाँ सैकड़ो महत्वपूर्ण दस्तावेज पड़े हुए थे। इस डाक में पिछले वर्ष से भी कहीं जरूरी सरकारी कागजात शामिल है जो उसने लोगों तक नहीं पहुँचाये।

यह भी पढ़े :Dehradun SIR: देहरादून में SIR ड्यूटी पर BLO से मारपीट, नशे में धुत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

डाक विभाग की कार्यवाही (chamoli latest news)

बताते चलें इस लापरवाही का संज्ञान लेते हुए डाक निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत से ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई है। इस संबंध में तुरंत और दंडात्मक कार्यवाही के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पत्राचार कर रिपोर्ट भेज दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top