Connect with us
Bageshwar Postman news: medicine delivery case postman Kapkot Bageshwar Haryana pothing viral video Bageshwar news today uttarakhand Postman news today
Image : social media ( Bageshwar news today)

Home / Bageshwar / Bageshwar Postman news: कपकोट बागेश्वर हरियाणा के पोस्टमैन पर मुकदमा वायरल वीडियो से हंगामा

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar Postman news: कपकोट बागेश्वर हरियाणा के पोस्टमैन पर मुकदमा वायरल वीडियो से हंगामा

1 min read

Bageshwar news today: Bageshwar news today kapkote Postman video haryana postman uttarakhand news Bageshwar Postman Case जीवन रक्षक दवा पहुंचाने में देरी पर बवाल, पोस्टमैन पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल

Bageshwar Postman news: medicine delivery case postman Kapkot Bageshwar Haryana pothing viral video Bageshwar news today uttarakhand Postman news today: Bageshwar Postman news: medicine delivery case postman Kapkot Bageshwar Haryana pothing viral video Bageshwar news today uttarakhand Postman news today: उत्तराखण्ड में लंबे समय से विवादों का हिस्सा चल रहे डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हरियाणा के युवाओं से संबंधित एक और बड़ी खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मामला राज्य के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र स्थित पोथिंग गांव का बताया जा रहा है कि जहां डाक विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय परिवार के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। जीवन रक्षक दवा समय पर न पहुंचने को लेकर शुरू हुआ मामला गाली-गलौज, धमकी और पुलिस मुकदमे तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़े :Chamoli bus accident: गौचर चमोली में बस ने महिला को रौंदा मौके पर ही चली गई जिंदगी

पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर डाक विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दोनों कर्मचारी महिला और उसके परिवार के साथ तीखी बहस करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

एक सप्ताह देरी से पहुंची दवा (Life Saving Medicine kapkote Bageshwar Postman viral video)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार पोथिंग गांव के बुजुर्ग पीतांबर जोशी ने अपने इलाज के लिए डाक के माध्यम से दवाइयां मंगाई थीं। परिजनों का आरोप है कि जीवन रक्षक दवा करीब एक सप्ताह की देरी से गांव पहुंची। मंगलवार सुबह जब पीतांबर जोशी डाकघर पहुंचे और पोस्टमैन से देरी का कारण पूछा तो मामला अचानक गरमा गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पोस्टमैन सचिन और हलकारा पद पर तैनात रोहित के साथ कहासुनी शुरू हो गई। गांव में सुबह-सुबह हो रहे शोर को सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

युवती ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी घटना (haryana postman Viral Video)

पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद बढ़ता देख युवती ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वीडियो बनते देख दोनों कर्मचारी और अधिक नाराज हो गए और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर परिवार को घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी महिला से अभद्र तरीके से बात करते और धमकी भरे अंदाज में संवाद करते दिखाई दे रहा है। वीडियो में कर्मचारी महिला से दिल्ली में मिलने की बात कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (uttarakhand Postman news Police Investigation)

बुधवार को पीड़ित महिला वंदना गढ़िया ने कपकोट थाने पहुंचकर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।सीओ बागेश्वर अजय साह ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: धारचूला पिथौरागढ़ आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ पालक की गई जिंदगी

बाहरी कर्मचारियों के व्यवहार पर उठे सवाल (uttarakhand Postal Department uttarakhand post office bharti)

घटना के बाद स्थानीय लोगों में डाक विभाग को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में पहले ही स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं, ऐसे में जीवन रक्षक दवाओं की देरी गंभीर लापरवाही मानी जानी चाहिए।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी जैसी घटनाएं देवभूमि की सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं। लोगों ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा मामला (uttarakhand viral video Public Reaction uttarakhand news today)

पोथिंग गांव की यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग डाक विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में तैनात कर्मचारियों को जनता के साथ संयमित और जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो समेत सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top