Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Shivraj Patil ex home minister death: पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन
1 min read
National news: formar ex central home minister Shivraj Patil Mumbai terrorist attack death died passed away maharashtra: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का निधन, 91 वर्ष की उम्र में लातूर स्थित घर पर ली अंतिम सांस
National news: formar ex central home minister Shivraj Patil Mumbai terrorist attack death died passed away maharashtra: समूचे देश के लिए एक बेहद दुखद खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश की राजनीति में लंबी छाप छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 91 वर्षीय पाटिल ने लातूर स्थित अपने घर ‘देवघर’ में सुबह करीब 6:30 बजे अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और परिवार की देखरेख में उनका घर पर ही उपचार जारी था।
यह भी पढ़ें- Vimla Sundarlal Bahuguna: सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विमला बहुगुणा का निधन
मुंबई हमले के दौरान थे देश के गृह मंत्री Shivraj Patil centrel home minister died passed away
आपको बता दें कि शिवराज पाटिल वह नेता थे, जो यूपीए सरकार के दौरान वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान देश के गृह मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हमले के बाद सुरक्षा चूक को लेकर हुई आलोचना के बीच उन्होंने नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राजनीति के जानकारों के अनुसार, यह निर्णय उनकी कार्यशैली और सिद्धांतों को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- Rishikesh news: ऋषिकेश एम्स में पिता का निधन शव देखते ही वियोग में बेटे ने भी त्यागे प्राण
लातूर से निकले और दिल्ली तक पहचान बनाई Shivraj Patil biography home minister
बताते चलें कि 12 अक्टूबर 1935 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर गांव में जन्मे पाटिल मराठवाड़ा की राजनीति में एक बेहद प्रभावशाली आवाज थे। उन्होंने महाराष्ट्र से लेकर केंद्रीय राजनीति में लम्बे समय तक अपनी छाप छोड़ी थी। उनके राजनीतिक सफर की प्रमुख उपलब्धियां:
1973–1980: महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक
1980–1999: लातूर लोकसभा सीट से लगातार सात बार सांसद
इंदिरा गांधी सरकार में रक्षा मंत्री
राजीव गांधी के कार्यकाल में नागर विमानन मंत्री
लोकसभा स्पीकर, जहां उनके प्रयासों से संसद में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ा
केंद्रीय गृह मंत्री और 2008 में इस्तीफे के बाद 2010–2015 तक पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक
उनका पूर्ण नाम शिवराज पाटिल चाकुरकर था, और वे कांग्रेस संगठन के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते थे।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal news: टिहरी लम्बगांव में रामलीला मंच पर हास्य कलाकार कमल रमोला का निधन
परिवार और समर्थकों में शोक की लहर
उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पक्ष-विपक्ष के सभी बड़े नेताओं और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपूर्णीय क्षति बताया है। बताया जा रहा है कि निधन के समय उनके बेटे शैलेश पाटिल, बहू अर्चना और दो पोतियां घर पर ही मौजूद थीं। अर्चना ने पिछले वर्ष लातूर शहर से बीजेपी टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
यह भी पढ़ें- Diwakar Bhatt UKD News: नहीं रहे उक्रांद नेता पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट लम्बी बिमारी के बाद निधन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
