Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
alt="former cm nd tewari son rohit shekhar died"

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

दुःखद खबर : यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का निधन

Jpपूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (nd tewari) के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का निधन..

यूपी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (nd tewari) के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की उनके हौज खास स्थित निवास पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पिछले वर्ष ही उनके पिता एनडी तिवारी का भी निधन हुआ था। रोहित तिवारी को मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पिछले साल अप्रैल में ही रोहित की सगाई मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से हुई थी। रोहित और अपूर्वा की सगाई रोहित के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। मई में रोहित और अपूर्वा परिणय सूत्र में बंध गए थे। अपूर्वा मध्यप्रदेश के इंदौर से हैं और तब सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्मा की जैविक (बायोलॉजिकल) संतान थे। रोहित की मां डॉ. उज्ज्वला तिवारी और अपूर्वा के माता-पिता भी अस्पताल गए थे।


यह भी पढ़ें- दुखद: अपने 93वें जन्मदिन पर यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का निधन

रोहित को प्यार से गुंजनू बुलाते थे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी:-

साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनडी तिवारी (nd tewari) के बेटे रोहित शेखर तिवारी को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में लाया हुआ मृत घोषित किया गया। बताते चले की पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 18 अक्तूबर को निधन हो गया था। एनडी तिवारी प्यार से रोहित को गुंजनू बुलाते थे। दोनों के बीच चल रहा कानूनी विवाद मार्च 2014 में खत्म हुआ था, जिसके बाद रोहित अपने पिता के साथ ही रह रहे थे। साल 2008 में रोहित एनडी तिवारी के खिलाफ अदालत पहुंचे थे। रोहित ने दावा किया था कि वह पूर्व कांग्रेस नेता और अपनी मां उज्ज्वला शर्मा के बेटे हैं। एनडी तिवारी ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले को खारिज करने की गुहार भी लगाई थी। हालांकि, कोर्ट मे 2010 में कोर्ट ने तिवारी की इस गुहार को खारिज कर दिया था।




यह भी पढ़ें- दुःखद खबर :उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

लेख शेयर करे

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top