Highlights देवभूमि दर्शन
Marriage case: हनीमून के दौरान पत्नी को होटल की सीढ़ियों से धक्का, पति के खिलाफ मामला दर्ज
1 min read
Marriage Dispute Case: हनीमून के दौरान पत्नी को सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप, पति के खिलाफ मामला दर्ज
|Noida Honeymoon Case| Noida News Today| Crime News| नोएडा में एक नवविवाहिता ने अपने पति पर हनीमून के दौरान जान लेने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दार्जिलिंग के एक होटल में उसके पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इतना ही नहीं, नोएडा लौटने के बाद भी उसके साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तरकाशी के अंबेडकर छात्रावास में दो महीने से खराब भोजन खा रहे छात्र
शादी के बाद हनीमून पर गए थे दोनों (Noida Honeymoon Incident)
सेक्टर-75 निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बीते माह उसकी शादी हरविंदर चौहान के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग गए थे। महिला का आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा था।
होटल की सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप (Darjeeling Hotel Assault)
महिला के अनुसार दार्जिलिंग के एक होटल में उसका पति उसे सीढ़ियों के पास ले गया और अचानक धक्का दे दिया। गिरने से उसके दोनों घुटनों में गंभीर चोट आई, जबकि सिर और पेट में भी चोट लगी। महिला का आरोप है कि यह जानबूझकर किया गया था।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड रोडवेज की 814 नई बसें खरीदने को हरी झंडी, कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA
नोएडा लौटने पर फिर हुई मारपीट (Domestic Violence Case)
पीड़िता का कहना है कि नोएडा लौटने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति भड़क गया। आरोप है कि उसने महिला का मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया, फिर उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि उसके पेट में लात मारी गई, थप्पड़ और घूंसे भी मारे गए। साथ ही पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मेडिकल के बाद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत (Noida Police Investigation)
महिला ने बताया कि घटना के अगले दिन आरोपी उसे छोड़कर अपने घर चला गया। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
