Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में बारिश का आरेंज अलर्ट मैदान में गर्मी से मिल सकती है निजात
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में बारिश का आरेंज अलर्ट मैदान में गर्मी से मिल सकती है निजात
By
1 min read
Uttarakhand weather alert Uttarakhand weather today uttarakhand aaj ka Mausam update उत्तराखंड मैदान में गर्मी का कहर चरम पर, 39 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, पहाड़ में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, गुरुवार से कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand weather update: aaj ka Mausam orange rain alert issued barish yellow alert uttarakhand weather today: उत्तराखंड में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, जबकि लोग गर्मी से बचने के लिए घरों और दफ्तरों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों चम्पावत पिथौरागढ़ आदि जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो दिनों तक मैदानी इलाकों में गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि सप्ताह के मध्य से मौसम करवट ले सकता है और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं।
मैदानी क्षेत्रों में बढ़ा तापमान का दबाव (uttarakhand Heatwave Alert)
राज्य के अधिकांश मैदानी जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऊधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी का असर केवल मैदानी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय तेज धूप महसूस की जा रही है, हालांकि शाम को हो रही बारिश तेज हवाओं से वहां तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और नई टिहरी में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 48 घंटे गर्मी से राहत की उम्मीद कम (uttarakhand Weather Forecast)
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। सोमवार को देहरादून सहित कई जिलों में सुबह से तेज धूप रही। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम शुष्क रहने के कारण वातावरण में नमी की कमी भी महसूस की गई। हालांकि चम्पावत जिले के साथ ही केदारनाथ एवं उच्च पर्वतीय इलाकों में बीती शाम भारी मूसलाधार बारिश देखने को मिली। जिससे प्रदेश में प्री मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।
आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार (uttarakhand Rain alert)
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। इसके विपरीत राज्य के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा और तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है।
10 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज (uttarakhand Monsoon 2026)
10 जून बुधवार को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही प्री मानसून और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं।
गुरुवार और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी (uttarakhand barish Orange Alert)
11 और 12 जून को मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज गर्जना की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
13 और 14 जून को भी जारी रह सकती हैं बारिश की गतिविधियां (uttarakhand Rain Alert today)
13 जून को पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और गर्जन की संभावना बनी रहेगी। जबकि 14 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि शेष पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में इस दौरान भी मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।
गर्मी और बारिश के बीच सतर्क रहने की सलाह (uttarakhand weather today)
मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। वहीं पर्वतीय जिलों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को संभावित गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सप्ताह के अंत तक प्रदेश में मौसम का स्वरूप अधिक सक्रिय हो सकता है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Delhi fire accident: मालवीय नगर अग्निकांड गिरफ्तार कुक केशव नेगी की जमानत याचिका खारिज
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand news: केतन लाल हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद…
1 min read Tehri Garhwal: Chandrashekhar Azad Meets Ketan Lal’s Family in Uttarakhand, Demands CBI Probe and Strict Action तीन…
Read More
Ankita Bhandari Case अंकिता भंडारी केस में दोषियों को हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
1 min read अंकिता भंडारी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने दोषियों की जमानत याचिका खारिज की, 20 जुलाई को होगी अगली…
Read More
Uttarakhand News: बागेश्वर जिले में 1 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित School Holiday
1 min read Bageshwar school close due to rain alert| Uttarakhand weather News IMD alert|| उत्तराखंड में भारी बारिश का…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम टेबल
1 min read Uttarakhand School time table after Summer vacation|उत्तराखंड में 1 जुलाई से स्कूलों का नया टाइम टेबल लागू,…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड में 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड खत्म, सभी मदरसे राज्य शिक्षा बोर्ड के दायरे में
1 min read Uttarakhand to Abolish Madrasa Board from July 1, All Madrasas to Come Under State Education Board :…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मानसून की एंट्री….
1 min read |Uttarakhand Rain News Today weather IMD alert monsoon update Hindi| उत्तराखंड में मानसून की उल्टी गिनती शुरू,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
