Connect with us
Social media ban India: 75% of parents support social media ban for children in India Facebook Twitter Instagram breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Social media ban India)

Home / Highlights / Social media ban India: भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन? 75% अभिभावकों का समर्थन

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Social media ban India: भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन? 75% अभिभावकों का समर्थन

1 min read

Social media ban India:   Social Media Ban india for Kids teenage | भारत में 75% अभिभावक बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध के पक्ष में

Social media ban India: 75% of parents support social media ban for children in India Facebook Twitter Instagram breaking news today: डिजिटल दौर में बच्चों की बढ़ती ऑनलाइन मौजूदगी अब अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आया है कि भारत में करीब 75 प्रतिशत माता-पिता 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं। यह आंकड़ा बताता है कि परिवार अब बच्चों के मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग हो रहे हैं।

यह भी पढ़े :CBSE 10th topper Uttarakhand: रूद्रपुर की हर्षा उत्तराखण्ड टापर मिले 500 में से 500 अंक

Social media ban in india Global Parenting Concerns | 15 देशों के सर्वे में भारत दूसरे स्थान पर

यह अध्ययन ब्रिटेन की शिक्षा संस्था वर्की कॉलेज फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें 15 देशों के लगभग 12 हजार अभिभावकों और बच्चों को शामिल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया 77 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर रहा। इससे स्पष्ट है कि यह चिंता केवल भारत तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी तेजी से बढ़ रही है।

India social media ban Cyber Bullying & Mental Health | बच्चों में अकेलापन और तुलना की भावना बढ़ी

अध्ययन में यह भी सामने आया कि भारत के करीब 75 प्रतिशत अभिभावकों का मानना है कि सोशल मीडिया के कारण बच्चों में दूसरों से तुलना करने की प्रवृत्ति और अकेलेपन की भावना बढ़ रही है। इसके साथ ही साइबर बुलिंग के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है, जो बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है।

Social media ban for child Sleep & Screen Time Impact | देर रात मोबाइल उपयोग से बिगड़ रही दिनचर्या

रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 55 प्रतिशत बच्चों ने स्वीकार किया कि वे देर रात तक सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, जिससे उनकी नींद प्रभावित होती है। लगातार स्क्रीन टाइम बढ़ने से उनकी दिनचर्या और पढ़ाई दोनों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़े :Dehradun expressway uttarakhand roadways: देहरादून एक्सप्रेसवे वाल्वो AC बस टाइमिंग तय

Social media ban Gen-Z Opinion India | खुद बच्चे भी प्रतिबंध के समर्थन में

चौंकाने वाली बात यह है कि सिर्फ अभिभावक ही नहीं, बल्कि 9 से 18 वर्ष के करीब 62 प्रतिशत भारतीय बच्चे भी सोशल मीडिया पर उम्र आधारित प्रतिबंध के पक्ष में हैं। जेन-जी के 73 प्रतिशत युवाओं ने भी इस विचार का समर्थन किया, जो वैश्विक औसत से काफी अधिक है।

Facebook Twitter x instagram Social media ban Country-wise Support Data | अलग-अलग देशों में समर्थन के आंकड़े

सर्वे के अनुसार, मलेशिया में 77 प्रतिशत, फ्रांस में 74 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया में 66 प्रतिशत और अमेरिका में 51 प्रतिशत अभिभावकों ने प्रतिबंध का समर्थन किया। वहीं जापान, अर्जेंटीना और स्वीडन जैसे देशों में यह समर्थन अपेक्षाकृत कम पाया गया, जो डिजिटल उपयोग के प्रति अलग-अलग सामाजिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

यह भी पढ़े :Rudrapur gas cylinder blast: रूद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग झुलसे, 4 की हालत गंभीर

Social media Digital Safety for Children | बढ़ती चिंता के बीच संतुलित समाधान की जरूरत

विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय सुरक्षित और नियंत्रित उपयोग की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। डिजिटल प्लेटफॉर्म आज शिक्षा और जानकारी का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं, इसलिए संतुलन बनाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई जबकि देश के दो बड़े राज्यों आंधप्रदेश और कर्नाटक में 13 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दिया गया है जबकि आस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित किया जा चुका है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top