उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी गढ़वाल: अंकिता भंडारी का अंतिम वीडियो आया सामने भाई ने दिया था गिफ्ट
1 min read
Ankita Bhandari Last Video: अंकिता भंडारी का लास्ट वीडियो आया सामने, भाई के द्वारा भेजे गए गिफ्ट से थी बेहद खुश
अंकिता हत्याकांड से जहां समूचा उत्तराखंड दहल उठा है वहीं इसके आक्रोश की लपटें देश के कोने कोने तक पहुंच चुकी हैं। अभी फिर एक वीडियो उस वक्त की सामने आई है जब अंकिता के लिए उसके भाई द्वारा भेजे गए कपड़े पहनकर वह बेहद खुश नजर आ रही है। बता दें कि अंकिता की यह आखरी वीडियो उसकी मां द्वारा बनाई गई। आपको बता दें कि अंकिता का भाई अजय दिल्ली में सीए के लिए इंटर्नशिप कर रहा है। रक्षाबंधन पर अंकिता ने भाई के लिए राखी भेजी और अजय ने सरप्राइस गिफ्ट के तौर पर उसके पसंदीदा रंग का टॉप और जींस भेजी जिसे पाकर अंकिता बेहद खुश थी। (Ankita Bhandari Last Video )
अजय बताते हैं कि अंकिता को नए कपड़े पहनने का बहुत शौक था और वह स्वयं उसके लिए कोरियर से कपड़े खरीद कर भेजता था। अब अंकिता की हत्या के बाद मानव पूरे परिवार पर वज्रपात हो गया हो। अजय भी अब कलाई पर बांधी राखी को बार-बार निहार रहा है जो अंकिता ने कुरियर से उसे दिल्ली भेजी थी। अजय की बात अंकिता से आखरी बार 17 सितंबर को कांफ्रेंस के जरिए हुई थी। और इसी बीच कुछ दरिंदों ने अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए अंकिता भंडारी को मौत की नींद सुला दिया। मानवता को शर्मसार करने वाले युवाओं ने एक बार के लिए भी नहीं सोचा कि वह सिर्फ अंकिता की हत्या नहीं कर रहे हैं बल्कि एक मां की ममता पिता के सपने और भाई के अरमानों को भी कुचल रहे हैं।
अंकिता के घर में लगातार रिश्तेदार और ग्रामीण सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। मां कुछ देर होश संभालकर थोड़ा बातचीत कर लेती है, मगर अगले ही पल फिर बेहोश हो जाती है। उन्हें बड़ी मुश्किल से पानी और दाल का पानी पीने को दिया जा रहा है। अजय मां और पिता को हौसला दे रहे हैं। पिता अभी भी न्याय की गुहार लगाए हुए हैं कि कब मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा और कब अपराधियों को उनके काले करतूतों की सजा मिलेगी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
