Connect with us
Uttarakhand: Pauri Man-Eater Leopard attack Captured in Cage, Villagers Question Forest Department's Decision
Image : social media ( Pauri Leopard Attack)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri Leopard News: पौड़ी में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, महिला को बनाया था शिकार…

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri Leopard News: पौड़ी में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, महिला को बनाया था शिकार…

1 min read

Pauri Leopard Attack: आदमखोर गुलदार हुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Uttarakhand: Pauri Man-Eater Leopard attack Captured in Cage, Villagers Question Forest Department’s Decision: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार गुलदार का आतंक बरकरार है। इसी बीच धुमाकोट विकासखंड में आदमखोर गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया है। बताते चलें गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि ग्रामीणों ने इस बात को लेकर गहरी नाराजगी जताई है कि आदमखोर घोषित होने के बाद भी वन विभाग ने गुलदार को शूट क्यों नहीं किया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: नानकमत्ता में कार-बाइक की जोरदार टक्कर दो युवकों की मौत, कार में लगी आग

गौर हो बीते 27 जून को पौडी जिले के नैनीडांडा विकासखंड की ग्रामसभा सत्खोलू के तोकग्राम बणासी तल्ली निवासी 65 वर्षीय सुशीला देवी को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। यह घटना उस दौरान घटित हुई थी, जब सुशीला देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थी। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला था ,जिन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग करते हुए उससे छुटकारा दिलाने की बात कहीं।

पिंजरे में फंसा आदमखोर ( pauri Garhwal guldar news today)

इस दौरान सल्ड महादेव के पास बुआखाल – रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया गया। वन विभाग की ओर से गुलदार को आदमखोर घोषित कर शिकारी तैनात किए गए वहीं घटनास्थल पर पिंजरा भी लगाया गया। बीते दिन गुलदार पिंजरे में फंस गया, बताया जा रहा है गुलदार को बेहोश कर रेंज कार्यालय लाया गया। इस दौरान उसके स्वास्थ्य का परीक्षण कर उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पिथौरागढ़ के प्रकाश जोशी को बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक, ‘काला हिरण’ में आएंगे नजर

ग्रामीणों ने कहा गुलदार क्यों नहीं किया गया शूट ( pauri Garhwal guldar attack news)

बताते चलें महिला के शव से मिले गुलदार के बालों की जाँच भी कि जायेगी ताकि यह पता लग सके कि इस गुलदार ने ही महिला का शिकार किया था। ग्रामीणों का कहना है कि आदमखोर गुलदार को शूट क्यों नहीं किया? उनका कहना है कि वन विभाग इस गुलदार को क्षेत्र में कहीं और स्थान पर छोड़ देंगे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top