Connect with us
Pauri Garhwal news today: Attempt to burn alive rauli thalisain villager virendra singh by sprinkling petrol uttarakhand breaking news live
Image : social media ( Pauri Garhwal news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri Garhwal news today: पौड़ी ग्रामीण पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग जिंदा जलाने का प्रयास

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri Garhwal news today: पौड़ी ग्रामीण पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग जिंदा जलाने का प्रयास

1 min read

Pauri Garhwal news today  : ग्रामीण पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, जिंदा जलाने का किया प्रयास, 45% झुलसा व्यक्ति…

Pauri Garhwal news today: Attempt to burn alive rauli thalisain villager virendra singh by sprinkling petrol uttarakhand breaking news live  : उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दिल दहला देने वाले घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते अन्य व्यक्ति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा चलाने की कोशिश की है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR VOTER LIST 2026: उत्तराखण्ड तैयार रखें कागजात 12 दस्तावेजों की सूची जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के थलीसैंण के रौली गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह अपने घर के ऊपरी कमरे में कुछ लोगों के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। इस दौरान माहौल सामान्य था ,तभी अचानक से आनंद सिंह नाम का पड़ोसी उनके यहां पहुंचा। आनंद और वीरेंद्र के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आनंद सिंह अपने साथ पेट्रोल लेकर आया और उसने वीरेंद्र पर पेट्रोल छिड़क दिया।

45% जले वीरेंद्र का उपचार जारी ( pauri Garhwal thalisain news)

इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आरोपी आनंद सिंह ने वीरेंद्र को आग हवाले कर दिया। आग लगते ही कमरे में हड़कंप मच गया और वीरेंद्र सिंह दर्द से चीखने लगे। वीरेंद्र को बचाने के लिए वहां मौजूद लोग तुरंत दौड़े जिन्होंने पानी और सूखी घास की मदद से आग को बुझाया। गंभीर रूप से झुलसे वीरेंद्र को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए पौडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने कहा कि वीरेंद्र 45% झुलस चुके हैं और वीरेंद्र का उपचार जारी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: डीजल पेट्रोल के बाद अब महंगे हुए खाद्य पदार्थ 20 ₹ बढ़े खाने के तेल के दाम

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार ( pauri Garhwal news today)

घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है, जो बारीकी से घटना का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को घटनास्थल से आरोपी की जली हुई कमीज और चप्पल बरामद हुए हैं। पीड़ित की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी आनंद सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। फिलहाल आरोपी लापता चल रहा है जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top