Connect with us
Uttarakhand SIR VOTER LIST 2026: Special Intensive Revision SIR door to door campaign 12 document list breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand SIR VOTER LIST 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand SIR VOTER LIST 2026: उत्तराखण्ड तैयार रखें कागजात 12 दस्तावेजों की सूची जारी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand SIR VOTER LIST 2026: उत्तराखण्ड तैयार रखें कागजात 12 दस्तावेजों की सूची जारी

1 min read

Uttarakhand SIR VOTER LIST 2026Uttarakhand Voter List SIR 2026 Voter List Update 2026 uttarakhand voter search उत्तराखंड में शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 9 लाख वोटरों को दस्तावेज रखने की सलाह

Uttarakhand SIR VOTER LIST 2026: Special Intensive Revision SIR door to door campaign 12 document list breaking news today: उत्तराखंड में चुनाव आयोग जल्द ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू करने जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत राज्य की मतदाता सूची को अपडेट और सत्यापित किया जाएगा। आयोग ने करीब 70 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली है, जिनका रिकॉर्ड सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि लगभग नौ लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनके वर्ष 2003 से जुड़े वोट का रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। ऐसे मतदाताओं के लिए आयोग ने अलग व्यवस्था तय की है ताकि किसी भी व्यक्ति का मतदान अधिकार प्रभावित न हो।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR VOTER LIST: उत्तराखण्ड में 29 म‌ई से SIR 8 जून से घर घर जाएंगे BLO

बीएलओ घर-घर पहुंचाएंगे गणना प्रपत्र (Voter Verification uttarakhand Digital Voter ID Card NVSP Portal Registration)

एसआईआर अभियान शुरू होने के बाद बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। इस प्रपत्र पर संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा ताकि मतदाता सीधे संपर्क कर सकें। प्रपत्र में मतदाता को वर्ष 2003 के वोट से संबंधित जानकारी भरनी होगी। यदि उस समय संबंधित व्यक्ति का वोट नहीं था तो माता-पिता के वोट का विवरण देना होगा। अगर उनका भी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है तो दादा-दादी के वोट की जानकारी मांगी जाएगी।

12 दस्तावेज बनेंगे पहचान का आधार (Election Documents uttarakhand Special Intensive Revision SIR)

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि पुराने वोट का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आयोग ने 12 वैध दस्तावेजों की सूची जारी की है, जिनके आधार पर पहचान और सत्यापन किया जा सकेगा।

इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, वन अधिकार प्रमाण पत्र और सरकार द्वारा जारी भूमि अथवा मकान आवंटन पत्र शामिल हैं।

इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, बैंक, डाकघर, एलआईसी अथवा अन्य सरकारी संस्थानों की ओर से जारी पहचान पत्र और पेंशन भुगतान आदेश भी मान्य होंगे।

ऐसे पूरी होगी पूरी प्रक्रिया (Special Intensive Revision uttarakhand Electoral Roll Update News)

मतदाताओं को सबसे पहले एसआईआर का गणना प्रपत्र मिलेगा, जिसमें उनकी मौजूदा वोट संबंधी जानकारी दर्ज होगी। इसके बाद उन्हें वर्ष 2003 से संबंधित जानकारी भरनी होगी और नया फोटो चिपकाकर प्रपत्र बीएलओ को वापस देना होगा।

यदि किसी व्यक्ति के पास 2003 का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है तो उसे उसी प्रपत्र में इसका उल्लेख करना होगा। इसके बाद संबंधित मतदाता को नोटिस जारी किया जाएगा और वह ईआरओ कार्यालय में जाकर अपने दस्तावेज जमा करा सकेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड में हरियाणा की युवती के साथ दरिंदगी, 5 दिन तक दुष्कर्म

वेबसाइट पर भी देख सकेंगे जानकारी (CEO Uttarakhand Voter Verification Process)

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। मतदाता सूची और संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।

मतदान अधिकार सुरक्षित रखने पर जोर (Voter List Update Voter Card Update Documents)

चुनाव आयोग का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना भी है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। राज्य में आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए इस अभियान को काफी अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जाए ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top