Connect with us
Haridwar news today: young woman jumping from old bridge into the Ganga Canal in roorkee video viral.
Image : social media ( Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार युवती ने पुल से गंगनहर में लगाई छलांग वीडियो वायरल

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार युवती ने पुल से गंगनहर में लगाई छलांग वीडियो वायरल

1 min read

Haridwar News today roorkee news live uttarakhand viral video: पुराने गंगनहर पुल पर रेलिंग से छलांग लगाने जा रही थी युवती, लोगों ने नहर में कूदकर बचाई जान

Haridwar news today: young woman jumping from old bridge into the Ganga Canal in roorkee video viral uttarakhand breaking news live; उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में पुराने गंगनहर पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने कथित तौर पर जीवन खत्म करने के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती के नहर में गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के बीच कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुल पर मौजूद लोग युवती को समझाते और ऐसा कदम नहीं उठाने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, युवती कुछ देर तक रेलिंग के पास खड़ी रहने के बाद अचानक नहर में कूद जाती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school holiday news: उत्तराखण्ड 11 जिलों में सोमवार 20 जुलाई को स्कूल बंद

रेलिंग पर काफी देर खड़ी रही युवती, लोगों को हुआ शक (haridwar Ganga Canal Incident)

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसवा खेड़ी स्थित पुराने गंगनहर पुल की है। युवती पुल पर अकेली खड़ी थी। कुछ देर बाद वह पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और काफी समय तक वहीं खड़ी रही।युवती की गतिविधियों को देखकर आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। कुछ लोग उसे समझाने के लिए उसकी ओर बढ़े और लगातार पीछे हटने की अपील करने लगे। वीडियो में युवती रोते हुए लोगों से कुछ कहती हुई नजर आती है। लोग उसे शांत कराने और रेलिंग से नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन इसी बीच उसने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी।

कोई कूदो… कोई कूदो’ की आवाजों के बीच नहर में उतरे युवक (haridwar news today Rescue Operation)

युवती के पानी में गिरते ही पुल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर चीख-पुकार के बीच कुछ लोगों ने उसे बचाने के लिए तत्काल नहर में छलांग लगा दी। तेज बहाव के बावजूद युवकों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और युवती तक पहुंचने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवती को पानी से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के कारण समय रहते उसकी जान बच गई। इसके बाद युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर (haridwar breaking news today Hospital Treatment)

गंगनहर से बाहर निकाले जाने के बाद युवती की हालत बदहवास बताई गई। स्थानीय लोगों ने उसे कस्बा क्षेत्र के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर है और अब वह खतरे से बाहर है।घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बताया गया है कि पुल पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया था। वायरल वीडियो में युवती को रेलिंग के पास खड़े होकर रोते हुए और आसपास के लोगों को उसे समझाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड का खुलासा आरोपी क्लर्क गिरफ्तार

पुलिस ने युवती से की पूछताछ, मानसिक तनाव की बात सामने आई (haridwar news Hindi Police Investigation)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवती के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि, उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है।पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। युवती मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बसवा खेड़ी गांव की निवासी बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों की समय पर दिखाई गई हिम्मत और सूझबूझ से इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया। नहर के तेज बहाव के बीच युवती को बचाने के लिए पानी में उतरे लोगों की तत्परता ने उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top