Connect with us
Pithoragarh news today: Class 10 student Kavinder kumar died drowning in Saryu river in ghat uttarakhand breaking news hindi
Image : social media ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ सरयू नदी में डूबने से दसवीं के छात्र की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ सरयू नदी में डूबने से दसवीं के छात्र की चली गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today: Pithoragarh news today Pithoragarh breaking today पिथौरागढ़ में सरयू नदी में डूबने से दसवीं के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था किशोर

Pithoragarh news today: Class 10 student Kavinder kumar died drowning in Saryu river in ghat uttarakhand breaking news hindi: Pithoragarh news today Saryu river Pithoragarh : उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां घाट क्षेत्र में बीते रविवार को दोस्तों के साथ घर से खेलने निकला दसवीं का छात्र सरयू नदी में नहाते समय डूब गया। काफी तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी की गहराई से उसका शव बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े :Haldwani accident news today: हल्द्वानी घर के बाहर खेल रही मासूम को पिक‌अप ने रौंदा

नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा Sarayu River Accident SDRF Rescue Operation Pithoragarh accident today

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भल्या (ऊपरतोला) गांव निवासी 14 वर्षीय कविंद्र कुमार रविवार को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने निकला था। बताया गया है कि खेलने के बाद वह चार-पांच अन्य किशोरों के साथ सरयू नदी की ओर चला गया। भीषण गर्मी के बीच सभी नदी में नहाने उतर गए।

गहराई में पहुंचते ही लहरों में ओझल हुआ छात्र Student Death News Pithoragarh news Hindi today

बताया जा रहा है कि नहाते समय कविंद्र तैरते-तैरते अचानक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया। इससे पहले कि साथी कुछ समझ पाते, वह तेज बहाव और गहराई में फंसकर लहरों में गायब हो गया। दोस्तों ने काफी देर तक उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घबराए किशोरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार आतंक के चलते 2 दिन का अवकाश घोषित

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम Latest Uttarakhand News Pithoragarh Accident News Today

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। नदी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। टीम के जवानों ने घंटों तलाश अभियान चलाया।

20 फीट गहराई से निकाला गया शव Rescue Team News Hindi Local News Uttarakhand hindi news today

एसडीआरएफ के कांस्टेबल अजय बोहरा नदी में उतरकर किशोर की तलाश में जुटे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने करीब 20 फीट गहराई से कविंद्र का शव बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने शव को नदी से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।

बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Pithoragarh live news today

कविंद्र की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्र अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसके पिता मुन्ना कुमार खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि छोटा भाई धर्मेंद्र चौथी कक्षा में पढ़ता है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather in May 2026: उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी रहें सावधान!

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव Pithoragarh samachar today

प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ के जवान मनोज धोनी, प्रवेश नगरकोटी और दीपक कापड़ी समेत अन्य कर्मी भी शामिल रहे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top