Connect with us
Haldwani accident news today: 2 years old Innocent child kavya died crushed by pickup uttarakhand breaking nainital road Accident news
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani accident news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani accident news today: हल्द्वानी घर के बाहर खेल रही मासूम को पिक‌अप ने रौंदा

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani accident news today: हल्द्वानी घर के बाहर खेल रही मासूम को पिक‌अप ने रौंदा

1 min read

Haldwani accident news today: Haldwani Accident News Haldwani Breaking News हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम पिकअप के नीचे आई, मौके पर मौत

Haldwani accident news today: 2 years old Innocent child kavya died crushed by pickup uttarakhand breaking nainital road Accident news: Nainital accident news today haldwani road accident today : उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां मंडी क्षेत्र में बीते रविवार को घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand police attack: साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दरोगा को लटकाया बोनट पर

किराए के मकान में रहते थे माता-पिता Uttarakhand Accident News Child Accident News

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रहने वाले कुंदन सिंह अपनी पत्नी गीतांजली और इकलौती बेटी काव्या के साथ बरेली रोड स्थित मंडी क्षेत्र के पास किराए के मकान में रहते हैं। परिवार सामान्य जिंदगी जी रहा था और मासूम काव्या पूरे घर की खुशियों का केंद्र थी।

पड़ोसी चालक के घर अक्सर खेलने जाती थी बच्ची Road Accident in Haldwani Pickup Accident Haldwani Latest News

बताया जा रहा है कि परिवार के पड़ोस में पिकअप चालक सुरेश चिलवाल भी रहता है। काव्या अक्सर उसके घर के आसपास खेलती रहती थी और पड़ोसियों से घुली-मिली थी। रविवार सुबह करीब दस बजे भी वह घर के बाहर खेल रही थी, जबकि सुरेश काम पर जाने की तैयारी कर रहा था।

वाहन बैक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा haldwani breaking news today

इसी दौरान चालक ने अपनी पिकअप को पीछे की ओर करना शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन बैक करते समय उसकी नजर पीछे खेल रही बच्ची पर नहीं पड़ी। कुछ ही सेकंड में काव्या पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसा देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े।

यह भी पढ़े :Uttarkashi Road Accident: उत्तरकाशी में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा सहायक उद्योग अधिकारी को

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट चुकी थी सांसों की डोर road Accident news today

परिजन और स्थानीय लोग तत्काल बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही माता-पिता बेसुध हो गए। इकलौती बेटी की मौत ने परिवार को भीतर तक तोड़ दिया है।

घटना के बाद इलाके में पसरा मातम haldwani latest news today

हादसे की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी भी जुटाई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और पड़ोसी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, बदमाशों ने पुल से नीचे फेंका

पुलिस बोली- अब तक नहीं मिली कोई तहरीर haldwani news Hindi today

थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। वहीं मासूम काव्या की असमय मौत ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही और लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top