UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather in May 2026: उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी रहें सावधान!
1 min read
Uttarakhand weather in May 2026: उत्तराखंड में लौटा दो दशक पुराना मौसम का मिजाज, मई माह मे भी गर्मी से राहत, आने वाले दिनों भी जारी रहेगा बारिश का दौर
Uttarakhand weather in May 2026 Weather IMD forecast rain thunder alert Mausam khabar Hindi News: उत्तराखंड में करीब दो दशक बाद मौसम का पुराना मिजाज फिर लौटता नजर आ रहा है, जिससे मई महीने में भी लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। आमतौर पर मई में तेज गर्मी और सूखे हालात देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार बदलते मौसम ने लोगों को राहत पहुंचाई है। मौसम के इस बदले पैटर्न को विशेषज्ञ भी सकारात्मक संकेत मान रहे हैं, क्योंकि इससे जंगलों में आग की घटनाओं पर भी कुछ हद तक नियंत्रण मिला है।
आने वाले 2 दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर से बारिश देखने को मिल सकती है ,जिसके लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अभी भी सक्रिय बना हुआ है, जिसका असर प्रदेश में स्पष्ट तौर पर दिखाई देगा।
यह भी पढ़े :Nainital: रामगढ़ ब्लॉक के घ्वेती गांव में कर्तव्य फाउंडेशन का शुभारंभ, महिलाओं को किया सम्मानित
11 मई से 13 मई तक अलर्ट जारी (Uttarakhand Rain orange and yellow alert)
11 मई को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है।
12 व 13 मई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 kmph तक चलने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के जारी रहने की संभावना है जिसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े :Nainital Traffic Update: नैनीताल जाने वालों के लिए नया रूट वीकेंड पर हल्द्वानी में वाहनों की No Entry…
शेष पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मैदानी जिलों मे कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 kmph तक) चलने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है।
