Connect with us
Uttarakhand breaking news|Pauri Garhwal Guldar attack School close holiday news| Wildlife attack compensation India|
Image : सांकेतिक फोटो ( Wildlife attack compensation India)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार आतंक के चलते 2 दिन का अवकाश घोषित

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand news: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार आतंक के चलते 2 दिन का अवकाश घोषित

1 min read

Pauri Garhwal Guldar attack School close holiday news| Wildlife attack compensation India : पौड़ी के सासौं मे स्कूल के पास दिखे 2 गुलदार, सुरक्षा के लिए 2 दिन का अवकाश

Pauri Garhwal Guldar attack School close holiday news| Wildlife attack compensation India|: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार के हमले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ,जिसके चलते लोगों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसी ही कुछ खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है, जहां पर एकेश्वर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सासौं मे दो गुलदारो के दिखने से हड़कंप मच गया। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में 11 और 12 मई को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Agniveer : उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों को देगी सरकारी नौकरी, विभागवार तैयारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के एकेश्वर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सासौ मे बीते शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल भवन के पास दो गुलदार पहुंच गए। जैसे ही वाहन चालक शुभम रावत की नजर गुलदारों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी। शिक्षकों ने सूचना मिलते ही तुरंत बच्चों को कमरों में सुरक्षित पहुंचाया,वही घटनास्थल पर ग्रामीण जमा हो गए जिन्होंने शोर मचाना शुरू किया व वाहन चालक ने हॉर्न बजाकर गुलदारों को भगाया। एक साथ दो गुलदारों के दिखने से क्षेत्र में दहशत फैल चुकी है।

विद्यालय में 2 दिन का अवकाश घोषित ( pauri Garhwal news today)

एकेश्वर के उप शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी 11 मई और 12 मई को विद्यालय में 2 दिन का अवकाश घोषित किया है। विद्यालय में सहायक अध्यापक विकास चंद्र कैंथोला का कहना है, कि विद्यालय में तीन नौनिहाल अध्यनरत हैं जिनकी जान को खतरा था। इसलिए विद्यालय को 2 दिन के लिए प्रभारी उप शिक्षा अधिकारी मनोज जोशी ने बंद करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :Champawat News: चंपावत कथित गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, कमल रावत और महिला मित्र गिरफ्तार

गुलदार के डर से घट रही छात्रों की संख्या (pauri Garhwal school holiday news) 

बताते चलें गुलदार की डर से क्षेत्र से लोग लगातार पलायन कर रहे है , जिसका असर विशेष कर स्कूलों में देखने को मिल रहा है जहां पर छात्रों की संख्या घट रही है वहीं कुछ विद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। क्षेत्र में राप्रावि सासौं के अलावा राप्रावि मासौं, राप्रावि मासौं-मसेटा, राउमावि मवाणीधार, मकर सिंह रावत जीआइसी मासौं, राप्रावि पीपली, राप्रावि मुंडियाफ, राजूहा ड्यूल्ड, जनता इंटर कालेज इंदिरापुरी, राप्रावि बरसू, राप्रावि मनकोट जनता इंटरमीडिएट धौण्डखाल स्थित हैं।

स्कूल छोड़ने पर मजबूर बच्चे (Pauri Garhwal school close) 

सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने कोटद्वार स्थित निजी विद्यालय से टीसी कटवाकर अपने बेटे का प्रवेश राप्रावि सासौं में 10 दिन पूर्व करवाया था, लेकिन गुलदार की दस्तक के चलते एक बार फिर उन्हे अपने निर्णय पर विचार करना पड़ रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top