Connect with us
Pithoragarh news today: Dharchula landslide Rain puliya bridge culvert washed away, 22 roads closed update.
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ में बारिश का कहर पुलिया बही 22 सड़कें बंद

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ में बारिश का कहर पुलिया बही 22 सड़कें बंद

1 min read

Pithoragarh news today Pithoragarh breaking update today Pithoragarh landslide news Pithoragarh rain alert puliya bridge पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: चीन सीमा की पुलिया बहने से नंदा देवी बेस कैंप का संपर्क टूटा, 22 सड़कें बंद

Pithoragarh news today: Dharchula landslide Rain puliya bridge culvert washed away, 22 roads closed update uttarakhand breaking news update live: उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लगातार 24 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते चीन सीमा से जुड़े क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं। मल्ला जोहार क्षेत्र में ल्वा गांव के पास उफनाए नाले पर बनी पुलिया बह जाने से नंदा देवी बेस कैंप और ल्वा गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। वहीं जिले में टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 22 सड़कें भूस्खलन और मलबा आने से बंद हो गई हैं।

यह भी पढ़े :Dehradun ramnagar train: रामनगर से देहरादून ट्रेन महज 135 ₹ में करें सफर जाने टाइम टेबल

चीन सीमा क्षेत्र में टूटा संपर्क (Pithoragarh news today Border Connectivity)

लगातार हो रही बारिश के कारण चीन सीमा से लगे मल्ला जोहार क्षेत्र में ल्वा गांव के निकट स्थित पुलिया तेज बहाव की भेंट चढ़ गई। पुलिया बहने से न केवल माइग्रेशन गांव ल्वा का संपर्क कट गया, बल्कि प्रसिद्ध नंदा देवी बेस कैंप ट्रेक तक पहुंचने वाला मार्ग भी बाधित हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। यह क्षेत्र तहसील मुख्यालय मुनस्यारी से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित है। फिलहाल प्रशासन के अनुसार इस इलाके में किसी ट्रैकिंग दल के फंसे होने की सूचना नहीं मिली है।

22 सड़कें बंद, हाईवे पर भी आवाजाही ठप (Pithoragarh Road Closure update)

भारी वर्षा के चलते जिले का सड़क नेटवर्क भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग तवाघाट के निकट मलबा आने से बंद हो गया है। इसके अलावा तवाघाट-लिपुलेख मार्ग, मुनस्यारी-धापा-मिलम मार्ग, थल-मुनस्यारी मार्ग सहित कुल 22 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। संबंधित विभागों की टीमें मार्ग खोलने के लिए मशीनों के साथ लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

सभी प्रमुख नदियां उफान पर (Pithoragarh Heavy Rain alert)

लगातार बारिश के कारण जिले की लगभग सभी प्रमुख नदियों और गधेरों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। काली नदी, गोरी गंगा, धौली गंगा, रामगंगा, मंदाकिनी, सेरा और जाकुर सहित कई नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं, जिससे निचले इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड में मौसम का कहर चारधाम यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित

कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज (Dharchula Pithoragarh Rainfall Update)

मंगलवार सुबह तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी खासी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक वर्षा डीडीहाट में 102 मिमी दर्ज हुई।
अन्य प्रमुख क्षेत्रों में दर्ज वर्षा इस प्रकार रही—
– डीडीहाट – 102 मिमी
– थल – 83 मिमी
– तेजम – 73 मिमी
– बेरीनाग – 72 मिमी
– कनालीछीना – 53 मिमी
– देवलथल – 50 मिमी
– धारचूला – 38.4 मिमी
– मुनस्यारी – 36.4 मिमी
– पिथौरागढ़ – 34.4 मिमी
– गणाई गंगोली – 30 मिमी
– गंगोलीहाट – 27 मिमी
हालांकि मंगलवार सुबह के बाद कुछ क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रही, लेकिन मौसम अब भी अस्थिर बना हुआ है।

प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा सतर्कता (uttarakhand Weather Alert)

बारिश और भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम सामान्य होने तक पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सीमांत क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सड़कों को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top