UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड में मौसम का कहर चारधाम यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित
1 min read
Uttarakhand news today: weather rain alert in Uttarakhand landslide Char Dham Yatra 2026 suspend update uttarakhand live breaking news today : चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थाई रूप से स्थगित, कई जगह भूस्खलन, मौसम को देखते हुए अलर्ट
Uttarakhand news today: weather rain alert in Uttarakhand landslide Char Dham Yatra 2026 suspend update uttarakhand live breaking news today : उत्तराखंड में मौसम अपने बदलते तेवर दिखाने लगा है जिसके चलते प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है वहीं पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आने लगी है। इसी बीच चारधाम यात्रा पर भी इसका असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थाई रूप से रोक दी गई है।
यह भी पढ़े :Rudrapur news today: रूद्रपुर गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
बता दें आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरुद्ध होने और भारी बारिश के अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आज और कल के लिए रोकी गई है। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा। बताते चले उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है जिसने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पडने का अनुमान जारी है जिसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट रखा गया है।
यह भी पढ़े :Kashipur News Today: काशीपुर विवाहिता की चली गई जिंदगी पिता ने लगाई न्याय की गुहार
सतर्क रहने की सलाह ( chardham yatra update)
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून ,उत्तरकाशी टिहरी, रुद्रप्रयाग ,चमोली उधम सिंह नगर, बागेश्वर पिथौरागढ़, नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें और नदी के किनारे जाने से बचें। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की खास सलाह दी गई है।
