Connect with us
Rudrapur news today: 3 accused in Rudrapur gang-rape arrested; firing gunshot in police encounter.
Image : social media ( Rudrapur news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur news today: रूद्रपुर गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur news today: रूद्रपुर गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

1 min read

Rudrapur news today: 3 accused in Rudrapur gang-rape arrested; firing gunshot in police encounter udham Singh Nagar live breaking : रुद्रपुर गैंगरेप के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Rudrapur news today: 3 accused in Rudrapur gang-rape arrested; firing gunshot in police encounter udham Singh Nagar live breaking उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर युवती के साथ हुए चर्चित गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी इसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच कर अस्पताल भर्ती किया गया जबकि अन्य दो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है।

यह भी पढ़े :uttarakhand: उत्तराखंड रोडवेज की सीएनजी बस हादसे का शिकार, पिलखुवा में डंपर से हुई टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में चर्चित गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस प्रशासन की टीम ने दबोच लिया है। बताते चलें बीते सोमवार की देर रात रुद्रपुर पुलिस चौकी बगवाडा क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस की टीम को एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया लेकिन वह बाइक मोडकर भागने लगे। तभी पुलिस ने उनका पीछा करते हुए घेराबंदी की। खुद को पुलिस के बीच घिरता देख आरोपियों ने पुलिस की टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू की इसके बाद पुलिस प्रशासन ने खुद का बचाव करते हुए आरोपियों पर फायरिंग की जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी।

साथियों के साथ घर लौट रही थी युवती तभी हुई गैंगरेप की घटना ( udham singh nagar crime news)

गौर हो उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की निवासी एक युवती बीते शनिवार को अपनी सहेली और दो युवकों के साथ गदरपुर गई थी। देर रात करीब साढ़े 11 बजे वो अपने साथियों के साथ वापिस रुद्रपुर लौट रही थी। तभी गदरपुर क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवक पहुंचे, जिन्होंने युवती उसकी सहेली और दोनों साथियों के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उन्हें डराकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए। इस दौरान उन्होंने पहले युवती की सहेली और एक युवक का मोबाइल फोन लेकर उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद दूसरे युवक को भी छोड़ दिया जबकि उसकी बाइक और युवती को वो अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़े :Rudrapur news live: रूद्रपुर छत में पतंग लेने गए मासूम की करंट लगने से चली गई जिंदगी

जंगल में दिया घटना को अंजाम ( udham singh nagar breaking news)

आरोपियों पर युवती को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने पर युवती की सहेली ने पुलिस को सूचना दी। इतना ही नही बल्कि रविवार सुबह भूरारानी स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में युवती बदहवास अवस्था में मिली। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया पीड़िता की सहेली की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जिन्हें बीते सोमवार को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी ( udham singh nagar news today)

पुलिस प्रशासन द्वारा घायल आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। वहीं अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।आरोपियों में गुरबाज उर्फ मानू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती गदरपुर, जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह और रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह दोनों निवासी अज्जूवाला मिलक खानम शामिल है जिन्हे गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top