Connect with us
Pithoragarh news update : class 6th student died after being bitten by a dog in batedi area
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh News update)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: पहाड़ में कक्षा 6 के छात्र को काटा कुत्ते ने चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand news: पहाड़ में कक्षा 6 के छात्र को काटा कुत्ते ने चली गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh News update   : बैतडी मे कुत्ते के काटने से कक्षा 6 के छात्र की मौत, परिजनो मे मचा कोहराम..

Pithoragarh News update : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट से सटे नेपाल के बैतडी से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर कुत्ते के काटने से एक मासूम बच्चे की जिंदगी चली गई जिसके चलते उसके परिजन गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि बच्चे को 2 सप्ताह पहले कुत्ते ने काटा था इसके बाद उसे रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगा था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बताते चले कुत्ते के काटने पर रेबीज तेजी से अपना असर दिखाना शुरू करता है इसलिए इस इंफेक्शन से बचने के लिए तुरंत रेबीज का इंजेक्शन लगाया जाता है।

यह भी पढ़े :Rudraprayag Guldar attack: रूद्रप्रयाग घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट के भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिले के पुरचूंणी नगर पालिका 6 कुयेलीगांव के कक्षा छठवीं के छात्र अनिल साउद पर कुछ दिन पहले कुत्ते ने हमला कर दिया था जिसके कारण बच्चा असंतुलित होकर नीचे गिर गया और उसके सिर पर काफी चोट लग गई थी। वहीं घटना को घटित होता स्कूल के अध्यापक मनोज साउद अनिल को धनगढ़ी स्थित शेती प्रादेशिक अस्पताल लेकर गए। उपचार के बाद मनोज साउद अनिल को वापिस घर लेकर गए जहाँ पर अनिल मे रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे थे।

अनिल को नही लगा था रेबीज का इंजेक्शन ( Anil did not get the rabies injection) 

इसके बाद अनिल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसके परिजन उसे फिर से अस्पताल ले जाने लगे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनिल ने दम तोड़ दिया था। जानकारी के मुताबिक करीब दो सप्ताह पहले अनिल को कुत्ते ने काटा था जिसके कारण अनिल के सिर पर भी चोट लगी थी लेकिन उस दौरान सिर्फ अनिल की चोट का उपचार किया गया था जबकि उसे रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाया गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र जनता आधार भूत विद्यालय रौनालीचौड़ में पढ़ता था जिसकी मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top