UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Pauri Garhwal news today: पौड़ी गढ़वाल में हादसा करंट लगने से लाइनमैन की गई जिंदगी
1 min read
Pauri Garhwal news today nainidanda news today uttarakhand news live Pauri breaking news today नैनीडांडा में बिजली लाइन ठीक करते युवक की करंट लगने से मौत, पोल पर लटका रहा शव; शटडाउन को लेकर उठे सवाल
Pauri Garhwal news today: lineman Vidur Singh of nanakmatta died due to electric shock nainidanda news. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां नैनीडांडा ब्लॉक में बिजली लाइन की खराबी दूर करने पहुंचे एक संविदा श्रमिक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चमाड़ा तल्ला गांव में शनिवार को उस वक्त हुआ, जब युवक विद्युत लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। करंट की चपेट में आने के बाद सेफ्टी बेल्ट बंधी होने के कारण उसका शव काफी देर तक पोल पर ही लटका रहा। घटना के बाद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और बिना शटडाउन के मरम्मत कार्य कराए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड की स्मृति परमार ने दिल्ली में पिछौड़ा पहनकर जीता ‘Mrs. India Endearing’ का खिताब
शिकायत दूर करने गांव पहुंचा था श्रमिक (pauri Electricity Line Repair)
मृतक की पहचान 30 वर्षीय विदुर पुत्र कृपाल सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र का निवासी बताया गया है और विद्युत उपखंड धुमाकोट में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत था। ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर कृष्णकांत के अनुसार, चमाड़ा तल्ला गांव में एक उपभोक्ता ने बिजली लाइन में खराबी की शिकायत की थी। इसी शिकायत के निस्तारण के लिए ठेकेदार के अधीन काम करने वाला विदुर मौके पर पहुंचा था।
काम शुरू करते ही करंट की चपेट में आया (uttarakhand Electric Shock)
जानकारी के अनुसार, विदुर ने सेफ्टी बेल्ट लगाकर बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन की खराबी दूर करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मरम्मत कार्य शुरू करते ही वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सेफ्टी बेल्ट के सहारे उसका शरीर पोल पर ही लटका रह गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तत्काल ऊर्जा निगम के अधिकारियों तथा पुलिस को दी गई।
शटडाउन के बाद पोल से उतारा गया शव (uttarakhand news Power Shutdown)
सूचना मिलते ही जूनियर इंजीनियर कृष्णकांत और धुमाकोट थानाध्यक्ष सुनील पंवार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सबसे पहले विद्युत लाइन का शटडाउन लिया गया। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद शव को सुरक्षित तरीके से पोल से नीचे उतारा गया और सड़क तक पहुंचाया गया।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand police news today: एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल का असामयिक निधन
बिना शटडाउन मरम्मत को लेकर उठे सवाल (Pauri news Hindi Safety Concern)
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल बिजली लाइन पर काम शुरू करने से पहले शटडाउन नहीं लिए जाने को लेकर उठ रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि विदुर बिना शटडाउन लिए ही लाइन की खराबी दूर करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, इसकी स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है, जबकि हादसे ने विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। एक मामूली बिजली शिकायत को दूर करने पहुंचे श्रमिक की इस तरह जान चले जाने की घटना ने क्षेत्र के लोगों को भी झकझोर दिया है।
