UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Uttarakhand news: पिथौरागढ़ में बेटी के जन्म पर ₹1000, शादी पर ₹3000 देगी ग्राम पंचायत
1 min read
Girl child welfare scheme: बेटी के जन्म पर 1000 रुपये , विवाह पर ₹3000 देगी ग्राम सभा
Pithoragarh News: Village Panchayat Rewards Girl Child Birth with ₹1,000, Marriage with ₹3,000 welfare scheme: उत्तराखंड में बेटियों के जन्म पर सरकार द्वारा कुछ विशेष योजनाओं का लाभ लोग उठा रहे हैं। इसी बीच पिथौरागढ़ जिले में ग्राम पंचायत ने सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस महत्वपूर्ण कदम के अनुसार किसी भी परिवार में पुत्री के जन्म लेने पर पंचायत की ओर से हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बताते चलें ग्राम पंचायत की यह महत्वपूर्ण योजना बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और उनके सम्मान के संदेश को समाज तक पहुंचाने का काम करेगी।
यह भी पढ़े :Almora News: रानीखेत में 6 दिन बाद मिली लापता युवती, घने जंगल में रेस्क्यू अभियान से बची जान
बता दें पिथौरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत सैंणराथी के ग्राम प्रधान मुकेश सिंह मेहता की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने बेटियों के सम्मान सामाजिक सुरक्षा और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसी भी परिवार में पुत्री के जन्म लेने पर पंचायत की ओर से 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news : BRO भ्रष्टाचार मामले में CBI ने उत्तराखंड के पांच जिलों में की ताबड़तोड़ छापेमारी
बेटी के विवाह पर मिलेंगे 3 हजार रुपये ( pithoragarh news today)
बेटी के विवाह पर संबंधित परिवार को ₹3000 की आर्थिक सहायता राशि देने का भी निर्णय लिया गया है। यह सहायता जरूर मंद परिवारों के लिए सहयोग का माध्यम बनेगी। इसके अलावा असहाय एवं निसंतान परिवारों को प्रतिवर्ष हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ,जबकि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा होना भी है।
