Connect with us
Uttarakhand Rain alert tomorrow Weather news by IMD red and orange alert on 10th July
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Rain alert tomorrow)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand rain alert tomorrow: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand rain alert tomorrow: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

1 min read

|Uttarakhand Rain alert tomorrow Alert | IMD weather Forecast | Heavy Rain Alert | Monsoon Update| उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

|Uttarakhand Rain alert tomorrow Alert | IMD weather Forecast | Heavy Rain Alert | Monsoon Update| उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है आज गुरुवार 9 जुलाई को भी सुबह से ही मूसलाधार वर्षा लगी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 10 से 13 जुलाई तक मानसून का असर और अधिक तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलग-अलग तिथियों के लिए विभिन्न जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान भवान सिंह भंडारी का निधन

10 जुलाई: तीन जिलों में रेड अलर्ट, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Uttarakhand 10 July Weather Alert)

10 जुलाई को ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी से बेहद भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा राज्य के शेष जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, जहां कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

11 जुलाई: छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
(11 July Weather Forecast)

11 जुलाई को देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से अति तीव्र बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

12 जुलाई: पांच जिलों पर रहेगा बारिश का सबसे ज्यादा असर
(12 July Weather Forecast)

12 जुलाई को बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चम्पावत जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सभी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर 7 नए फ्लाईओवर बनेंगे, ₹319 करोड़ की रोड सेफ्टी परियोजना

13 जुलाई: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
(13 July Weather Forecast)

13 जुलाई को बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
(Weather Advisory | Uttarakhand News)

मौसम विभाग ने सभी जिलों के लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top