UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand School Holiday: उत्तराखंड के 10 जिलों के सभी स्कूलों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित
1 min read
|Tehri Garhwal haridwar Rudraprayag Udham Singh Nagar| Champawat chamoli Bageshwar Nainital dehradun school holiday today Pauri Garhwal School Holiday Due to rain alert | Uttarakhand Rain Alert | Orange Alert | IMD Weather Update| |Dehradun School Holiday| भारी बारिश का अलर्ट: हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर , नैनीताल, चमोली , चम्पावत और पौड़ी गढ़वाल इन 10 जिलों में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
|Tehri Garhwal Haridwar Rudraprayag Udham Singh Nagar Bageshwar Nainital Dehradun Udham Singh Nagar Champawat chamoli Pauri Garhwal School Holiday Due to rain alert | Uttarakhand Rain Alert | Orange Alert | IMD Weather Update| उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार , रूद्रप्रयाग बागेश्वर , टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, चमोली , चम्पावत ऊधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित जिला प्रशासनों ने 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जी हां… देहरादून, हरिद्वार , टिहरी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग बागेश्वर , नैनीताल, चमोली , चम्पावत ऊधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल जिलों में शुक्रवार 10 जुलाई को 12वीं तक संचालित सभी शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े :Jaipur breaking news: जमीन और सरकारी नौकरी के लिए मां की हत्या की साजिश बेटी आयुषी गिरफ्तार
IMD ने भारी से बहुत भारी बारिश की जताई संभावना
(IMD Orange Alert | Heavy Rain Warning)
जारी आदेशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार , रूद्रप्रयाग बागेश्वर , नैनीताल, चमोली , चम्पावत ऊधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने और नदियों, नालों तथा गदेरों में अचानक जलस्तर बढ़ने की भी आशंका जताई गई है।
कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद
(School Holiday Order | Pauri Garhwal News)
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार देहरादून, हरिद्वार , रूद्रप्रयाग बागेश्वर , टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, चमोली , चम्पावत ऊधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल जिलों के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 10 जुलाई को अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।



Uttarakhand school holiday: dehradun school close due to rain alert on 10th July 2026 by IMD
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: कर्णप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे पर बस और टैक्सी की भिड़ंत दो लोग घायल
सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया फैसला
(Student Safety | Uttarakhand Weather News)
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी ताजा निर्देशों का पालन करें।







👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
