Connect with us
PM Modi Petrol diesel price: use less petrol and diesel, do not buy gold price today like lockdown work from home. PM Modi Petrol diesel price
Image : सांकेतिक फोटो ( PM Modi Petrol diesel price)

Home / Highlights / PM MODI Petrol diesel price: पीएम बोले पेट्रोल डीजल करें कम यूज सोना ना खरीदें बरतें संयम

Highlights देवभूमि दर्शन

PM MODI Petrol diesel price: पीएम बोले पेट्रोल डीजल करें कम यूज सोना ना खरीदें बरतें संयम

1 min read

PM Modi Petrol diesel price : पीएम मोदी बोले लॉकडाउन जैसे संयम की जरूरत, पेट्रोल डीजल का करें कम इस्तेमाल, वर्क फ्रॉम होम को दें प्राथमिकता

PM Modi Petrol diesel price: use less petrol and diesel, do not buy gold price today like lockdown work from home. PM Modi Petrol diesel price : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखाई देने लगा है, जिसके चलते कई देशों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए खास अपील की है, कि सभी लोग पेट्रोल और डीजल को कम से कम खर्च करें। वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि जिस तरह कोरोना के समय लोगों ने लॉकडाउन में संयम बरता था उसी संयम की जरूरत फिर से है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम 2 दिन आरेंज अलर्ट जारी

बता दें बीते रविवार को हैदराबाद के सिकंदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कई सारी विशेष बातें जनता के समक्ष रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था तेल गैस की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोगों से खास अपील की कि वे ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट मेट्रो बस और ट्रेन का इस्तेमाल करें। यदि हो सके तो कार का इस्तेमाल कम करें ताकि पेट्रोल को बचाया जा सके।

विदेश यात्रा का ना बनाएं प्लान, बचानी होगी विदेशी मुद्रा ( pm Modi)

प्रधानमंत्री का कहना है कि, जिस तरह से कोरोना के समय हमने संयम से स्थिति के साथ लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह से एक बार फिर से उन नियमों का पालन कर संयम बरतना अब कठिन नहीं है। वर्तमान समय में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है उस स्थिति में हमें विदेशी मुद्रा बढ़ाने पर बहुत जोर देना होगा। विदेश घूमने की विदेश में छुट्टी मनाने के लिए मध्य वर्ग में संस्कृति बढ़ती जा रही है ,हमें तय करना होगा कि यह संकट की घडी है तो कम से कम एक साल के लिए विदेश जाने की बात को अनदेखा करें।

सोने की खरीद ना करें ( PM Modi Petrol diesel price) 

बताते चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया सोने की खरीद एक पहलू है, जिससे विदेशी मुद्रा बहुत अधिक खर्च होती है। उनका कहना है कि एक जमाना था जब संकट या कोई युद्ध होता था तो लोग सोना दान देते थे। मगर आज दान देने की जरूरत नहीं है, लेकिन देश हित में हमको यह तय करना होगा कि कोई भी कार्यक्रम हो हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। इसके अलावा पेट्रोल डीजल रसोई गैस बचाने की भी अपील की गई है।

यह भी पढ़े :Nainital: रामगढ़ ब्लॉक के घ्वेती गांव में कर्तव्य फाउंडेशन का शुभारंभ, महिलाओं को किया सम्मानित

सोने की कीमतों में उछाल तेल की कीमत भी अस्थिर (PM Modi do not buy gold price) 

बताते चले ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग के बीच शेयर बाजार से लेकर कच्चे तेल सोना चांदी और रुपए तक हर चीज में भारी अस्थिरता उत्पन्न हो गई है। सोने की ऐतिहासिक तेजी 2025 में ही देखने को मिल गई थी व गोल्ड प्राइस में 60 फीसदी से ज्यादा उछाल आया था। अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध के बीच की वजह भू राजनीतिक तनाव के कारण दुनिया मे अस्थिरता बढ़ रही है। यहां तक की जियोपोलिटिकल टेंशन की वजह से ही डॉलर का इस्तेमाल भी घटने लगा है और सोने पर निर्भरता बढ़ाई जा रही है जो शेयर बाजार को कई झटके दे रहा है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top