Connect with us
उत्तराखंड की प्रीति बिष्ट का सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड की प्रीति बिष्ट का सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की प्रीति बिष्ट का सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

1 min read

Preeti Bisht National Volleyball: अल्मोड़ा जिले की प्रीति बिष्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

अपने काबिलियत के दम पर ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन नेशनल वॉलीबाल टीम में हुआ है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा की रहने वाली प्रीति बिष्ट की, जो आगामी 7 फरवरी से 13 फरवरी तक ओडिशा भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रही है। प्रीति की इस अभूतपूर्व सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने प्रीति को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने की आकांक्षा से अग्रिम शुभकामनाएं दे रहे हैं।(Preeti Bisht National Volleyball)

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक के कांचुला गांव निवासी प्रीति बिष्ट, सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई है। बता दें कि यह प्रतियोगिता आगामी 7 फरवरी से भुवनेश्वर (ओड़िशा) में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए बीते 28 जनवरी को रुद्रपुर स्टेडियम में ट्रायल हुए थे, जिसमें शानदार प्रदर्शन करने के उपरांत ही प्रीति को इस प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल किया गया है। सबसे खास बात तो यह है कि प्रीति इससे पूर्व जूनियर स्तर पर भी नेशनल टीम में प्रतिभाग कर चुकी है।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top