Highlights राजस्थान
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read
Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, ट्रोलिंग और धमकियों के आरोपों से मचा हड़कंप
Rajasthani Anita Bishnoi influencer drank poison Anita Bishnoi video, her condition is critical MDM jodhpur breaking news today: राजस्थान के जोधपुर से सोशल मीडिया जगत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लाखों फॉलोअर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट साझा कीं और लाइव आकर अपनी पीड़ा भी व्यक्त की। फिलहाल उनका उपचार जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। वहीं पूरे मामले ने ऑनलाइन ट्रोलिंग, साइबर उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर फैलते नफरतपूर्ण वातावरण से बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़े :IMPCL Pharma almora: अल्मोड़ा की 47 साल पुरानी दवा कंपनी पर लगेगा ताला निजीकरण को मंजूरी
क्या है पूरा मामला Anita Bishnoi Controversy)
अनीता बिश्नोई राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। खेती-किसानी और ग्रामीण जीवन से जुड़े वीडियो बनाकर उन्होंने लाखों लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। ट्रैक्टर चलाने से लेकर खेतों में बुवाई, सिंचाई और फसल कटाई जैसे कामों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हुए।फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और ग्रामीण जीवनशैली को दिखाने वाले उनके वीडियो लंबे समय से लोगों द्वारा पसंद किए जाते रहे हैं।
छोटे कपड़ों पर दिए बयान से आई ट्रोलर्स के निशाने पर (Social Media Troll Case)
विवाद की शुरुआत उस वीडियो के बाद हुई जिसमें अनीता ने आधुनिक पहनावे और छोटे कपड़ों को लेकर अपनी राय रखी थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनके विचारों का विरोध करते हुए लगातार सोशल मीडिया पर आलोचना, आपत्तिजनक टिप्पणियां और व्यक्तिगत हमले शुरू कर दिए। समय के साथ यह विवाद बढ़ता गया और कथित तौर पर अनीता मानसिक दबाव में आने लगीं।
इस पोस्ट से हुआ विवाद
कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी।
रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आएगी।
फूल हो गए प्लास्टिक के तो खुशबू कहां से आएगी।
चेहरा हो गया मेकअप का तो सादगी कहां से आएगी।
खाना हो गया होटल का स्वाद कहां से आएगा।
इंसान हो गए पैसे के तो प्रेम कहां से आएगा।
क्यों भाया सही कही न मैं।
लगातार दो पोस्ट फिर इंस्ट्राग्राम पर लाइव आकर पी लिया जहर (Emotional Posts Before Incident)
घटना से कुछ घंटे पहले अनीता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो भावुक पोस्ट साझा की थीं। पहली पोस्ट में उन्होंने महिलाओं की इज्जत और सम्मान को लेकर सवाल उठाते हुए अपने समर्थकों से राय मांगी थी। इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें संकेत दिया कि शायद वह अब लोगों के बीच दिखाई न दें। इन पोस्टों ने उनके फॉलोअर्स के बीच चिंता बढ़ा दी थी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
(Live Video And Poison Consumption)
बताया जा रहा है कि पोस्ट साझा करने के बाद अनीता इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार बदनाम किया जा रहा है और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। उस समय बड़ी संख्या में लोग लाइव प्रसारण देख रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
पति ने लगाया आरोप (Family Allegations)
अनीता के पति दीनाराम बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ता और परिचित लोग लंबे समय से उनकी पत्नी को निशाना बना रहे थे। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही टिप्पणियों और कथित धमकियों ने अनीता को मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। परिवार का दावा है कि उनके पास कई संदेश, रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
पुलिस जांच में जुटी (Police Investigation)
घटना के बाद पूरे मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो, पोस्ट और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है।
सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत, बुलिंग और ट्रोलिंग (Cyber Bullying Concern)
यह मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने लेकर आया है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और व्यक्तिगत हमलों का मानसिक स्वास्थ्य पर कितना गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता के साथ मिलने वाला दबाव और सार्वजनिक आलोचना कई बार लोगों को गहरे तनाव में धकेल देती है।फिलहाल अनीता बिश्नोई अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उनके समर्थक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जबकि पूरा मामला अब सोशल मीडिया की जिम्मेदारी, ऑनलाइन व्यवहार और साइबर उत्पीड़न पर गंभीर चर्चा का विषय बन गया है।
