Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Ramnagar bus accident today: उधमपुर रामनगर में खाई में गिरी रोडवेज बस 20 की मौत रेस्क्यू जारी
1 min read
Ramnagar bus accident today : जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा, अब तक 20 लोगों की मौत, मची चीख पुकार..
Ramnagar bus accident today: roadways bus fell into ditch 20 died udhampur jammu kashmir rescue continue many injured breaking news today : जम्मू कश्मीर के उधमपुर से इस वक्त की एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में जा गिरी जिसमें अभी तक 20 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है इतना ही नहीं बल्कि हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली फर्जी आर्मी जवान गिरफ्तार युवती को प्रेमजाल में फंसा ब्लेकमेलिंग मांगे 1 लाख
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस उधमपुर जिले के रामनगर (रामनगर-उधमपुर हाईवे) में कघोट (कानोटे) गांव मे गहरी खाई में समा गई। यह हादसा इतना भयानक था कि इसमें अभी तक 20 लोगों की जिंदगी चली गई जबकि मौत के आंकड़े अधिक बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है ,वहीं हादसे मे 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा हैं। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 10:00 बजे के आसपास घटित हुआ जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
यह भी पढ़े :Rudrapur buldozer news today: रूद्रपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर अवैध मजारें ध्वस्त
घटना की जाँच पड़ताल के प्रशासन ने दिए आदेश (Ramnagar bus accident today)
हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन और सेना के जवान मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं , जो घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचा रहे हैं। बताते चले कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश प्रदेश के पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने बस हादसे मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
